Breaking News
दिनदहाड़े DSP पर हमला… कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल अगर अफसर सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या? #Dantewada #SukmaDSP #DSPAttack #KnifeAttack #LawAndOrder
दिनदहाड़े DSP पर हमला… कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल अगर अफसर सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या? #Dantewada #SukmaDSP #DSPAttack #KnifeAttack #LawAndOrder

दंतेवाड़ा में सुकमा के डीएसपी पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा:-छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में डीएसपी के गले में गंभीर चोट आई है, जिन्हें तत्काल दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसपी तोमेश वर्मा किसी शासकीय कार्य से दंतेवाड़ा आए हुए थे। इसी दौरान एक युवक, जो कथित रूप से सुकमा से उनका पीछा कर रहा था, दंतेवाड़ा तक पहुंच गया। मौका मिलते ही आरोपी ने शहर के आंवराभाटा क्षेत्र में टीवीएस शोरूम के सामने डीएसपी पर चाकू से हमला कर दिया।ले पर वार से मची अफरा-तफरी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हमले के दौरान डीएसपी के गले पर चाकू से वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिकारी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हमले के पीछे की मंशा, कारण और पूर्व रंजिश की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से सुकमा से दंतेवाड़ा तक पीछा क्यों किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर हुए इस हमले से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *