Breaking News

राम मंदिर से जुड़े कथित जमीन और चढ़ावे के मामलों पर कार्रवाई की मांग, शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

अंतागढ़:-अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित जमीन लेन-देन, दान और चढ़ावे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की अंतागढ़ इकाई ने प्रदर्शन किया। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शिवसेना पदाधिकारियों का कहना है कि वर्षों के संघर्ष और देशभर के हिंदू समाज के सहयोग के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ। मंदिर की व्यवस्था और संचालन के लिए गठित ट्रस्ट पर श्रद्धालुओं की आस्था और दान की बड़ी जिम्मेदारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

संगठन ने आरोप लगाया कि मंदिर से जुड़े दान, चढ़ावे, जमीन और कीमती धातुओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इन आरोपों की

राम मंदिर से जुड़े कथित लेन-देन पर उठे सवाल
जमीन, दान और चढ़ावे में अनियमितताओं के आरोप
शिवसेना ने अंतागढ़ में बुलंद की आवाज
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
राम मंदिर से जुड़े कथित लेन-देन पर उठे सवाल
जमीन, दान और चढ़ावे में अनियमितताओं के आरोप
शिवसेना ने अंतागढ़ में बुलंद की आवाज
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की गई है।

इसी मांग को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अंतागढ़ एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

शिवसेना ने मांग की कि मंदिर से जुड़े सभी वित्तीय और जमीन संबंधी मामलों की पारदर्शी जांच कराई जाए तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

संगठन का कहना है कि भगवान श्रीराम के मंदिर से जुड़ी श्रद्धालुओं की आस्था और दान की एक-एक पाई की पारदर्शिता सुनिश्चित होना आवश्यक है। वहीं, लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जन्मदिन की बधाई....अजय पप्पू मोटवानी से हुई खास मुलाकात कांकेर प्रवास के दौरान कार्यक्रम....सामाजिक कार्यों की हुई सराहना #VijaySharma#Kanker#SocialWork#LocalNews

गृहमंत्री विजय शर्मा ने समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Follow Us कांकेर:- छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने अपने कांकेर प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *