Breaking News
PHE विभाग की शिकायतों पर कर्मचारी को भरी सभा में लगाई फटकार, वीडियो वायरल
PHE विभाग की शिकायतों पर कर्मचारी को भरी सभा में लगाई फटकार, वीडियो वायरल

सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा, कर्मचारी को भरी सभा में लगाई फटकार, वीडियो वायरल

समाधान शिविर में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा
समाधान शिविर में सांसद भोजराज नाग का फूटा गुस्सा

कांकेर :- कांकेर जिले के डूमाली ग्राम में आयोजित समाधान शिविर एक बार फिर राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया, जब भाजपा सांसद भोजराज नाग ने मंच से ही PHE विभाग के कर्मचारी को जमकर फटकार लगाईयह घटनाक्रम शिविर के दौरान हुआ, जब ग्रामीण महिलाओं ने पेयजल और अन्य समस्याओं को लेकर विभागीय लापरवाही की शिकायत की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने समाधान शिविर में जल आपूर्ति और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इन पर विभागीय प्रतिनिधि की ओर से तो संतोषजनक जवाब दिया गया और ही संबंधित कार्यपालन अभियंता (EE) शिविर में मौजूद थे। इसी को लेकर सांसद भोजराज नाग ने मंच से ही नाराजगी जाहिर करते हुए कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इस कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम भी मंच पर मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम के दौरान संयम बनाए रखा। वहीं, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह कोई पहली बार नहीं है जब भोजराज नाग इस तरह के व्यवहार को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वे अपने विवादित बयानों और आक्रामक रवैये को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। 

शिविर में ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं द्वारा उठाए गए सवाल यह दर्शाते हैं कि बुनियादी सुविधाओं को लेकर अब भी कई गांवों में स्थिति गंभीर है। पानी जैसी जरूरत पर विभागीय जवाबदेही का अभाव जनता में असंतोष को बढ़ा रहा है।

जनसमस्याओं के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर अब प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक आक्रोश का मंच बनते जा रहे हैं। यह सवाल जरूरी हो गया है कि क्या इस तरह की सार्वजनिक फटकार से समाधान मिलेगा, या फिर यह शासन-प्रशासन के बीच समन्वय की विफलता को और उजागर करेगा?


Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *