Breaking News

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर शिवसेना ने किया नमन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

भानुप्रतापपुर:-

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस....प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
वीरता और त्याग को किया याद....आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
#RaniDurgavati#Bhanupratappur#History #Tribute
रानी दुर्गावती बलिदान दिवस….प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
वीरता और त्याग को किया याद….आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
#RaniDurgavati#Bhanupratappur#History #Tribute

भानुप्रतापपुर:- वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस के अवसर पर शिवसेना द्वारा भानुप्रतापपुर में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रानी दुर्गावती जी के साहस, त्याग और वीरता को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि रानी दुर्गावती जी ने अपने शासनकाल में बाहरी आक्रांताओं के विरुद्ध अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अपने प्राणों का बलिदान देकर इतिहास में अमर हो गईं।

शिवसेना ने कहा कि रानी दुर्गावती जी का जीवन हमें अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ मजबूती से खड़े होने की प्रेरणा देता है। उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए समाज में फैली बुराइयों, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ निरंतर आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की एकता, संस्कृति और गौरव को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। रानी दुर्गावती जी का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने वीरांगना रानी दुर्गावती जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

उजड़ा पार्क फिर हुआ जिंदा!....जन सहयोग की पहल कचरे से खेल का मैदान....बदलाव की मिसाल #Kanker #CleanCity #SocialWork #Inspiration #Change

चिल्ड्रन्स पार्क के जीर्णोद्धार के लिए आगे आई ‘जन सहयोग’, स्वच्छता अभियान से बदली तस्वीर

Follow Us कांकेर:- शहर में सामाजिक सरोकार की एक सकारात्मक पहल सामने आई है अलबेला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *