Breaking News
भानुप्रतापपुर के PWD एकाउंटेंट के साथ मारपीट ठेकेदार पर गंभीर आरोप.....मारपीट के आरोप पर जांच जारी #Kanker #CrimeNews #PWD #Breaking #LawAndOrder
भानुप्रतापपुर के PWD एकाउंटेंट के साथ मारपीट ठेकेदार पर गंभीर आरोप.....मारपीट के आरोप पर जांच जारी #Kanker #CrimeNews #PWD #Breaking #LawAndOrder

पीडब्ल्यूडी एकाउंटेंट से घर में घुसकर मारपीट का आरोप, ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज

कांकेर:- जिले के भानुप्रतापपुर ब्लाक में  लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक एकाउंटेंट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी ने ठेकेदार के खिलाफ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी में पदस्थ सूरज कुमार साहू ने आरोप लगाया है कि अंतागढ़ से नारायणपुर सड़क निर्माण कार्य से जुड़े भुगतान के दस्तावेज विभाग में प्रस्तुत किए गए थे। दस्तावेजों में कुछ खामियां पाए जाने पर उन्होंने इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी (ईई) को दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पीड़ित का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर संबंधित ठेकेदार उनके घर पहुंच गया और अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि यह घटना उनके परिवार के सामने हुई, जिससे उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है। साथ ही ठेकेदार द्वारा धमकी देने की बात भी सामने आई है।

मारपीट के मामले पर भानुप्रतापपु एसडीओपी  शेरबहादुर सिंह ने बताया कि एकाउंटेंट की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी कर्मचारी के साथ घर में घुसकर मारपीट की यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि कार्यस्थल से जुड़े विवादों के हिंसक रूप लेने की चिंता भी बढ़ाती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

श्रमिक दिवस पर बड़ा संदेश....जन सहयोग की पहल गर्मी में मजदूरों का सम्मान....मानवता की मिसाल #Kanker #LabourDay #RespectWorkers #Humanity #Inspiration

विश्व श्रमिक दिवस पर जन सहयोग का सराहनीय पहल, मजदूरों का किया सम्मान

Follow Us कांकेर;- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *