Breaking News
राम मंदिर पर बड़ा बयान...व्यवस्था पर सवाल? आस्था और पारदर्शिता....शिवसेना की मांग #RamMandir#Ayodhya #ChhattisgarhNews #ShivSena#PoliticalNews
राम मंदिर पर बड़ा बयान...व्यवस्था पर सवाल? आस्था और पारदर्शिता....शिवसेना की मांग #RamMandir#Ayodhya #ChhattisgarhNews #ShivSena#PoliticalNews

राम मंदिर की गरिमा और पारदर्शिता को लेकर शिवसेना उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच की मांग

रायपुर:- अयोध्या स्थित भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर को लेकर शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) ने मंदिर की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। पार्टी ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था, विश्वास और वर्षों के संघर्ष का प्रतीक है, इसलिए इससे जुड़े हर विषय को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देखा जाना चाहिए।

शिवसेना ने अपने बयान में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देश और दुनिया भर के श्रद्धालुओं ने वर्षों तक संघर्ष किया। लंबे आंदोलन, कानूनी प्रक्रिया और करोड़ों लोगों की भावनाओं के बाद यह ऐतिहासिक मंदिर अस्तित्व में आया है। ऐसे में मंदिर से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायतें सामने आती हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्टी ने कहा कि मंदिर में आने वाली दान राशि, दान सामग्री और मंदिर से जुड़ी संपत्तियों को लेकर यदि किसी भी स्तर पर सवाल उठते हैं तो व्यवस्था को स्पष्ट और पारदर्शी बनाया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था को किसी भी प्रकार की ठेस न पहुंचे।

शिवसेना ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि मंदिर से जुड़े सभी मामलों की गहन जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पार्टी का कहना है कि अयोध्या का राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं और विश्वास का केंद्र है। इसकी प्रतिष्ठा और गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) ने कहा कि वह हिंदुत्व, जनहित और सामाजिक मुद्दों को लेकर अपनी आवाज आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

भाजपा को बड़ा झटका!....40 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल चुनाव से पहले बदलते समीकरण? #Kanker #PoliticalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

भानुप्रतापपुर में भाजपा को झटका, पूर्व जनपद सदस्य सहित 40 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

Follow Us कांकेर:- कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *