Breaking News
लोक अदालत + लोक सेवा = जन सहयोग ❤️ ग्रामीणों को राहत, समाज को संदेश। #Page16News #KankerNews #LokAdalat #JanSahyog #SocialWork
लोक अदालत + लोक सेवा = जन सहयोग ❤️ ग्रामीणों को राहत, समाज को संदेश। #Page16News #KankerNews #LokAdalat #JanSahyog #SocialWork

लोक अदालत में मुवक्किलों के लिए ‘जन सहयोग’ ने किया स्वल्पाहार का सराहनीय इंतज़ाम

कांकेर:-जिला मुख्यालय कांकेर स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित लोक अदालत के दौरान दूर-दराज़ से आए ग्रामीण मुवक्किलों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था जन सहयोग द्वारा दोपहर के स्वल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई। इस पहल को न्यायिक अधिकारियों और आमजन दोनों ने सराहा।

लोक अदालत में अपने प्रकरणों के निराकरण के लिए जिले के सुदूर अंचलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पक्षकार पहुंचते हैं। लंबा इंतजार, सीमित संसाधन और अतिरिक्त खर्च उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जन सहयोग संस्था ने स्वल्पाहार की व्यवस्था कर ग्रामीणों को सुविधा प्रदान की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

न्यायमूर्ति और जनता ने की सराहना

संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के निर्देशन में किए गए इस सामाजिक कार्य की प्रशंसा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अमितेंद्र किशोर प्रसाद, न्यायमूर्ति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने भी की। अध्यक्ष मोटवानी ने न्यायमूर्ति को संस्था द्वारा जिले में किए जा रहे विभिन्न समाजसेवी कार्यों की संक्षिप्त जानकारी भी दी। यह आयोजन प्रधान जिला न्यायाधीश माननीय संजीव कुमार तमक की अनुमति से संपन्न हुआ।

स्वल्पाहार वितरण में संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भाई दवे, धर्मेंद्र देव, भूतपूर्व सैनिक टी. के. जैन, प्रवीण गुप्ता, बसंत ठाकुर, संजय कुंजाम, करण नेताम, सरकार ठाकुर, शैलेंद्र देहारी, अखिलेश साहू सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी ग्रामीण को असुविधा न हो और समय पर स्वल्पाहार उपलब्ध हो।

जन सहयोग’ संस्था द्वारा लोक अदालत जैसे मंच पर किया गया यह प्रयास न केवल सामाजिक संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि न्याय प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी को सहज और मानवीय बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

यात्री बस में 30 लाख की उठाईगिरी, सर्राफा व्यापारी को बनाया निशाना

Follow Us कांकेर:-  अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। जगदलपुर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *