Breaking News
ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 5 लोग घायल, दो की हालत नाजुक
ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 5 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 5 लोग घायल, दो की हालत गम्भीर

ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 5 लोग घायल, दो की हालत नाजुक
ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 5 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

भानुप्रतापपुर:- कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब लौह अयस्क से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक कांकेर की ओर जा रहा था और सामने चल रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

भानुप्रतापपुर से महज 1 किलोमीटर दूर, पोल्ट्री फॉर्म के सामने स्थित मोड़ पर यह दुर्घटना घटी। ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और सवार पांचों लोग छिटककर दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घायलों को भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, दो घायलों की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया है।

भानुप्रतापपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर की पहचान तथा लापरवाही के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि तेज रफ्तार और भारी वाहनों पर निगरानी के बिना सुरक्षित यात्रा कैसे संभव है? प्रशासन को अब सजग होकर इस मार्ग को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर!...ACM रैंक की ‘रूपी’ मारी गई जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई #Kanker #NaxalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

मुठभेड़ महिला नक्सली रूपी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Follow Us कांकेर:– छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *