Thursday, 17 July, 2025
Breaking News
आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी को जिंदा जलाकर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।
आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

कांकेर:-थाना कोरर क्षेत्र के ग्राम ऊपरतोनका में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ऊपरतोनका निवासी छेरकू राम मतलाम (57 वर्ष) और उसकी पत्नी चैती बाई रोजाना घर में मौजूद सल्फी पेड़ से उतारा गया सल्फी रस पीने के आदी थे। 22 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे के आसपास आपसी विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी को आम के पेड़ के नीचे खेत में ले जाकर धान के पैरा में लपेटकर आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की जानकारी मृतका के दामाद संतुराम गोटा द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोरर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपी छेरकू राम ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि गुस्से में आकर उसने यह जघन्य कदम उठाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तथा घटना में प्रयुक्त माचिस भी बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामविलास नेगी, प्रधान आरक्षक कन्हैया पटेल, तिरथ गंधर्व, चंद्रप्रकाश मरकाम, लल्लीराम मंडावी समेत थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक कांकेर ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए टीम को बधाई दी है और जनता से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को इस तरह की हिंसक घटनाओं में तब्दील न होने दें, और किसी भी विवाद की स्थिति में समय पर पुलिस से मदद लें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल कौन पहुचा रहा शिक्षा के मंदिर में सूखे नशे का जाल

मासूम बच्चों को बनाया जा रहा निशाना नशा कोरोबारियों के निशाने में स्कूली बच्चे

Follow Us कांकेर:- क्या आपके बच्चे नगर के किसी सरकारी स्कुल में पढ़ते…क्या आप उनके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *