Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
“बेटी पैदा होने की खुशी में ले जा रहा था शराब… पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार!” मैनेजर की कार में अवैध शराब सप्लाई करते चौकीदार को रंगे हाथ पकड़ा #Page16News #KankerUpdate #CrimeReport
“बेटी पैदा होने की खुशी में ले जा रहा था शराब… पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार!” मैनेजर की कार में अवैध शराब सप्लाई करते चौकीदार को रंगे हाथ पकड़ा #Page16News #KankerUpdate #CrimeReport

बेटी के पैदा होने की खुशी पर शराब ले जाते हुए शराब दुकान का चौकीदार गिरफ्तार

कांकेर:- अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अंग्रेजी शराब दुकान के एक कर्मचारी को मैनेजर की कार में अवैध शराब सप्लाई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह मामला शराब दुकान के मैनेजर और कर्मचारियों के संरक्षण में पनप रहे अवैध नेटवर्क की ओर स्पष्ट इशारा करता है, जिस पर अब आबकारी विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।

16,780 रुपए कीमत की शराब जब्त

गिरफ्तार आरोपी किशन दास मानिकपुरी (32 वर्ष), निवासी पोरोंडी थाना सिकसोड, सफेद रंग की सेंट्रो कार क्रमांक CG 04 V 7213 में शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह कार शराब दुकान के मैनेजर की है। आरोपी से 7 नग सिंबा स्ट्रांग बियर और 26 नग गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 16,780 रुपए आंकी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

18 नवंबर को थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम कस्बा भ्रमण पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बसंत नगर नारायणपुर इलाके में एक सेंट्रो कार से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गवाहों की मौजूदगी में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह शराब दुकान का कर्मचारी है और मैनेजर की कार से नियमित रूप से गांव-गांव में शराब सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार यह सिलसिला लगातार चल रहा था, जो अब एक संगठित नेटवर्क की ओर संकेत करता है।

अब आबकारी विभाग पर हैं निगाहें

पुलिस की कार्रवाई ने अवैध कारोबार की जड़ें उजागर कर दी हैं, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आबकारी विभाग मैनेजर और नेटवर्क के बड़े संचालकों पर कार्रवाई करेगा? क्या केवल कर्मचारी की गिरफ्तारी से मामला समाप्त माना जाएगा, या पूरे गिरोह को पकड़ा जाएगा?

स्थानीय स्तर पर लोगों की मांग है कि इस मामले की सख्त जांच हो और उच्च पदस्थ लोगों पर कार्रवाई की जाए, तभी अवैध शराब के इस नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। भानुप्रतापपुर पुलिस ने संकेत दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध शराब कारोबार को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रह सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *