Breaking News
तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित की जाने वाली करीब 6 करोड़ रुपये की बोनस राशि में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर की गई है।
तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित की जाने वाली करीब 6 करोड़ रुपये की बोनस राशि में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर की गई है।

सुकमा में एसीबी और EOW की छापेमारी तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में सीपीआई नेता समेत कई प्रबंधक जांच के घेरे में

एसीबी और EOW की संयुक्त टीमों ने तेंदूपत्ता बोनस घोटाले को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
एसीबी और EOW की संयुक्त टीमों ने तेंदूपत्ता बोनस घोटाले को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

सुकमा:-सुकमा जिले में एक बार फिर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की संयुक्त टीमों ने तेंदूपत्ता बोनस घोटाले को लेकर बड़ा कदम उठाया है। जिले के कई प्रबंधकों और सीपीआई के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के आवासों पर एक साथ छापेमारी की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित की जाने वाली करीब 6 करोड़ रुपये की बोनस राशि में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर की गई है। आदिवासी ग्रामीणों को दी जाने वाली इस राशि के गबन के आरोपों को लेकर सीपीआई नेता मनीष कुंजाम ने स्वयं कई बार प्रशासन को जांच के लिए आवेदन दिया था। इसी क्रम में सुकमा डीएफओ अशोक पटेल को निलंबित कर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। अब इस मामले में और गहराई से जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

छापेमारी जिनके घरों पर हुई:

  • मनीष कुंजाम (पूर्व विधायक, सीपीआई नेता)

  • शरीफ खान (कोंटा प्रबंधक)

  • वेंकट रवाना (पलचलमा प्रबंधक)

  • राजेशेखर पुराणिक (फूलबगड़ी प्रबंधक)

  • रवि गुप्ता (जगरगुंडा प्रबंधक)

  • राजेश आयतु (मिशिगुडा प्रबंधक)

  • महेंद्र सिंह (एर्राबोर प्रबंधक)

इस छापेमारी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस और सीपीआई नेताओं का आरोप है कि यह कार्रवाई भाजपा सरकार की बदले की राजनीति है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनवा में सीपीआई द्वारा भाजपा को समर्थन न देने के कारण यह दबाव की राजनीति की जा रही है।

हालांकि, प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि तेंदूपत्ता बोनस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। आने वाले दिनों में इस पूरे मामले में और भी बड़े खुलासे संभव हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *