कांकेर:-शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में सामाजिक संस्था जन सहयोग ने एक बार फिर सक्रिय पहल करते हुए व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। रविवार सुबह संस्था के सदस्यों ने कलेक्टर बंगला से आगे नेशनल हाईवे पर स्थित दूरसंचार कार्यालय परिसर से लेकर बच्चों के निको पार्क तक कई घंटों तक सफाई कर क्षेत्र की सूरत बदल दी।
अभियान का नेतृत्व कर रहे संस्था अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि जन सहयोग के नियमित प्रयासों से यह मुख्य मार्ग पहले स्वच्छ हो चुका था, लेकिन लगातार हुई बेमौसम बारिश के कारण इलाके में झाड़ियां, घास और कचरे का जमाव बढ़ गया था। इसका सीधा असर निको पार्क पर पड़ा, जहां गंदगी के चलते लोगों ने आना-जाना लगभग बंद कर दिया था। इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान झाड़ियों की कटाई, कचरे का संग्रहण और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। सफाई के बाद क्षेत्र में साफ-सफाई और सुगम आवागमन की स्थिति स्पष्ट रूप से नजर आने लगी। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जन सहयोग को शहर की स्वच्छता में अहम भूमिका निभाने वाला संगठन बताया।
इस अभियान में अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के साथ धर्मेंद्र देव, पूर्व सैनिक टेश्वर जैन, डॉ. श्याम देव, सागर देव, अजय पांडे, शैलेंद्र देहारी, संजय कुंजाम सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने श्रमदान किया। महिला समाजसेवियों में अनुपा गोटी, अनुपा वट्टी, तनीषा सलाम, आरती कोरेटी, यामिनी मरकाम, लता कोरेटी, आरती मंडावी, चीकू कुंजाम, सरस्वती साहू, खिलेश्वरी सिन्हा, रोशन कुंजाम, खुशबू कोमरा, आजेश्वरी मरकाम, लता पोटाई, सीमा गोटा, मुकेश्वरी नाग और लछिननाथ बघेल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
जन सहयोग के इस स्वच्छता अभियान ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक जिम्मेदारी से सार्वजनिक स्थानों को साफ, सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सकता है।
Live Cricket Info
Page16 News Khabar Wahi Jo Sach Ho!
