Breaking News
किसानों का सब्र टूटा… अटल चौक पर आज गूंजा गुस्सा! 18 पंचायतों की एकजुट गरज—अब जवाब चाहिए, बहाना नहीं! #Page16News #Kanker #Koylibeda #ChakkaJam #KisanProtest #
किसानों का सब्र टूटा… अटल चौक पर आज गूंजा गुस्सा! 18 पंचायतों की एकजुट गरज—अब जवाब चाहिए, बहाना नहीं! #Page16News #Kanker #Koylibeda #ChakkaJam #KisanProtest #

किसानों का चक्का जाम, धान खरीदी केंद्र न खोलने पर गुस्सा फूटा

कांकेर:- धान खरीदी केंद्र शुरू न होने से परेशान किसानों का धैर्य आखिर टूट गया। विकासखंड मुख्यालय कोयली बेड़ा के अटल चौक पर आज सुबह किसानों ने चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध नीयद नैलनार और पानी डोबीर पंचायत सहित कुल 18 पंचायतों के किसानों की संयुक्त पहल थी।

गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी पानी डोबीर में धान खरीदी केंद्र खोलने की उम्मीद थी। धान कटाई के बाद से ही किसान लगातार शासन और प्रशासन को अवगत करा रहे थे, लेकिन-फड़ प्रारंभ नहीं किया गया, न ही कोई स्पष्ट जवाब जिला या ब्लॉक प्रशासन की ओर से दिया गया। किसानों का कहना है कि देरी से धान का नुकसान बढ़ रहा है और हजारों क्विंटल फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रबंधक की कार्यशैली पर भी सवाल

चक्का जाम के दौरान किसानों ने कोयली बेड़ा प्रबंधक की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व प्रबंधक के सेवानिवृत होने के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर को अस्थायी प्रभार दे दिया गया, जिससे किसान नाराज हैं। प्रदर्शन के दौरान बार-बार यह नारे गूंजते रहे-प्रबंधक की मनमानी नहीं चलेगी… नहीं चलेगी!”किसानों का आरोप है कि-प्रबंधक मनमर्जी से काम कर रहा है, किसानों की शिकायतें अनसुनी की जा रही हैं, खरीदी केंद्र खोलने में जानबूझकर देरी की जा रही है।

आवागमन ठप, प्रशासन पर दबाव बढ़ा

अटल चौक पर चक्का जाम के कारण मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। पानी डोबीर धान खरीदी केंद्र तत्काल खोला जाए। प्रबंधक की मनमानी की जांच की जाए किसानों की शिकायतों पर लिखित आश्वासन दिया जाए। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *