Breaking News
पंजीयन विहीन संचालन और शव परीक्षण न होने पर उठे सवाल
पंजीयन विहीन संचालन और शव परीक्षण न होने पर उठे सवाल

नगर के विवादित मदर मेरी अस्पताल में तीसरी बार लगा सील स्वास्थ्य एंव जिला प्रशासन ने कार्यावाही 

नगर के विवादित 'मदर मेरी अस्पताल' पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सील
नगर के विवादित ‘मदर मेरी अस्पताल’ पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल सील

कांकेर। नगर के विवादित निजी अस्पताल मदर मेरी पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई पुलिस सुरक्षा के बीच अंजाम दी गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एक ग्रामीण महिला की इलाज के दौरान हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ा था। मृतक महिला के पति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर प्रशासन ने जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि अस्पताल में लापरवाहीपूर्वक इलाज किया गया था, जिससे महिला की मौत हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शिकायत और जांच के आधार पर आज जिला प्रशासन की मौजूदगी में अस्पताल को सील किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में संचालित अन्य निजी अस्पतालों में नर्सिंग एक्ट और चिकित्सा नियमों के उल्लंघन पर औचक निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विशेष बात यह है कि मदर मेरी अस्पताल पर यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी दो बार सील करने की कार्यवाही हो चुकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि कुछ रसूखदारों के संरक्षण में यह अस्पताल अब तक संचालित होता रहा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 से इस अस्पताल में न तो कोई पंजीकृत चिकित्सक नियुक्त है और न ही मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई है। यानी अस्पताल लंबे समय से नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध रूप से संचालित हो रहा था।

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस कार्यावाही  के बाद अस्पताल प्रबंधन और उसमें शामिल दोषियों पर क्या वैधानिक कार्यवाही की जाती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

भाजपा राज में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण?...जांच के आदेश गए रद्दी में! स्कूल जतन योजना में करोड़ों का खेल?... 7 महीने बाद भी जांच अधूरी #Corruption #Kanker #BreakingNews #ChhattisgarhNews #Expose

भाजपा राज में भ्रष्टाचारियों संरक्षण, जांच के आदेश 07 माह से रद्दी के टोकरी में

दुर्गुकोंदल स्कूल मरम्मत घोटाले पर उठे गंभीर सवाल Follow Us कांकेर/दुर्गुकोंदल:- कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *