Breaking News
गोदावरी इस्पात हादसा, सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र, मजदूर सुरक्षा, उद्योग दुर्घटना, शिवसेना, उद्धव ठाकरे, राज्य सरकार कार्रवाई, मुआवजा मांग, रोजगार保障, कानूनी कार्रवाई, प्रबंधन लापरवाही, औद्योगिक हादसा रायपुर, मजदूर हक, छत्तीसगढ़ न्यूज़, कर्मचारी सुरक्षा
गोदावरी इस्पात हादसा, सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र, मजदूर सुरक्षा, उद्योग दुर्घटना, शिवसेना, उद्धव ठाकरे, राज्य सरकार कार्रवाई, मुआवजा मांग, रोजगार保障, कानूनी कार्रवाई, प्रबंधन लापरवाही, औद्योगिक हादसा रायपुर, मजदूर हक, छत्तीसगढ़ न्यूज़, कर्मचारी सुरक्षा

विद्युत दर वृद्धि के खिलाफ शिवसेना  का प्रदर्शन,

मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन



रायपुर:-प्रदेश में बढ़ती विद्युत दरों को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सोमवार को रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र के पहले दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने रायपुर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन में शिवसेना ने आरोप लगाया कि कोयला, जल स्रोत और मानव संसाधनों की प्रचुरता के बावजूद राज्य में बिजली दरें बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। जबकि छत्तीसगढ़ से देश के अन्य राज्यों को कोयला भेजा जाता है, वहां बिजली दरें अपेक्षाकृत कम हैं, वहीं राज्य की जनता को महंगे बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवसेना नेताओं ने कहा कि वर्तमान में महंगाई पहले ही आम आदमी की कमर तोड़ रही है और ऐसे समय में बिजली दरों में वृद्धि करके राज्य सरकार ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। आंदोलनकारियों ने मांग की कि सरकार तुरंत दरों में की गई वृद्धि को रद्द करे और भविष्य में किसी भी तरह की मूल्यवृद्धि से पहले जनसुनवाई सुनिश्चित करे।



शिवसेना (उद्धव) ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन छेड़ेगी। शिवसेना नेताओं ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को लेकर वे गांव-गांव जाकर जन जागरूकता अभियान भी चलाएंगे और जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाएंगे।

पार्टी का यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन इससे प्रदेश सरकार पर राजनीतिक दबाव साफ देखा जा सकता है। अब देखना यह होगा कि सरकार बिजली दर वृद्धि पर पुनर्विचार करती है या विपक्ष के विरोध को अनदेखा कर आगे बढ़ती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

#KankerNews #ChhattisgarhUpdate #SchoolJatanYojana #EducationScam #Page16News #KankerCorruption

स्कुल जतन योजना में अधिकारी और बाबू कैसे बने ठेकेदार, अब खुल रही भ्रष्टाचार की परतें

Follow Us कांकेर वर्ष 2025 का अंतिम चरण कांकेर शिक्षा विभाग के लिए विवादों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *