Breaking News
कांकेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा ✈️ केदार कश्यप की स्वर्गीय माताजी को श्रध्दाजलि दे समजा से संवाद और संवैधानिक चर्चा #FagganSinghKulaste #ChhattisgarhPolitics #VeerNarayanSingh #SocialDialogue
कांकेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा ✈️ केदार कश्यप की स्वर्गीय माताजी को श्रध्दाजलि दे समजा से संवाद और संवैधानिक चर्चा #FagganSinghKulaste #ChhattisgarhPolitics #VeerNarayanSingh #SocialDialogue

मंत्री केदार कश्यप की स्वर्गीय माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुच रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

कांकेर:-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 27 और 28 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक, संवैधानिक और स्मृति कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। उनके आगमन को लेकर सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री कुलस्ते 27 दिसंबर को प्रातः 9:30 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के प्रांतीय सचिव एस.पी. ध्रुव एवं सामाजिक प्रमुख महासमुंद डी.डी. मांझी द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात न्यू सर्किट हाउस में स्वल्पाहार के बाद वे पश्चिम मस्तूरी, जिला बिलासपुर के ग्राम चिल्हाटी के लिए रवाना होंगे।

बलौदा बाजार जिले के लवन रेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष सुरेश पैकरा एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा उनका सौजन्य स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1 बजे ग्राम चिल्हाटी स्थित पैकरा समाज भवन में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में वे भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन लाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर.एन. ध्रुव विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत श्री कुलस्ते वापसी के दौरान धमतरी के अंबेडकर चौक में सायं 6 बजे समाज प्रमुख श्री शिवचरण नेताम के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम हेतु कांकेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां सामाजिक संगठनों द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा।

दिनांक 28 दिसंबर को प्रातः 9:30 बजे अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, जिला कांकेर के अध्यक्ष  रामप्रसाद नेताम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे सौजन्य भेंट करेगा। इस दौरान सर्किट हाउस में संवैधानिक विषयों एवं सामाजिक सरोकारों पर चर्चा प्रस्तावित है। इसके पश्चात श्री कुलस्ते छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप की माताजी स्वर्गीय मनकी देवी कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करने भानपुरी, बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को सामाजिक संगठनों के साथ संवाद, शहीदों के स्मरण और संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

ठंडा मतलब मड़िया पेज!....देसी कोल्ड ड्रिंक का कमाल गर्मी का असली इलाज....बस्तर का मड़िया पेज #Bastar #DesiDrink #HealthyLiving #Chhattisgarh #TribalCulture

ठंडा मतलब मड़िया पेज, बस्तर की परंपरा में छिपा गर्मी से बचाव का देसी विज्ञान

Follow Us कांकेर:-बस्तर अंचल के वनांचल क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय की जीवनशैली और खानपान हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *