Breaking News
धान खरीदी केंद्रों का प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने किया निरीक्षण किसानों से जानी खरीदी की जमीनी हकीकत....टोकन से तौल तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा #Kanker #DhanKharidi #PaddyProcurement #MSP #KankerFarmers #HareeshMandavi #Bhanupratappur #Sambalpur #Damkasa #FarmerWelfare #
धान खरीदी केंद्रों का प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने किया निरीक्षण किसानों से जानी खरीदी की जमीनी हकीकत....टोकन से तौल तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा #Kanker #DhanKharidi #PaddyProcurement #MSP #KankerFarmers #HareeshMandavi #Bhanupratappur #Sambalpur #Damkasa #FarmerWelfare #

धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी, किसानों से जाना व्यवस्थाओं का हाल

भानुप्रतापपुर, संबलपुर और दमकसा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, 

कांकेर:- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भानुप्रतापपुर, संबलपुर और दमकसा धान खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और खरीदी प्रक्रिया की जमीनी स्थिति देखी।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी कलेक्टर मंडावी ने धान विक्रय के लिए केंद्र पहुंचे किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों से खरीदी प्रक्रिया, केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और धान बेचने के दौरान आ रही परेशानियों के संबंध में जानकारी ली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने यह भी जाना कि किसानों को धान विक्रय के लिए टोकन, तौल और अन्य प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है।

पारदर्शी खरीदी के दिए निर्देश

प्रभारी कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में लगे केंद्र प्रभारियों और समिति प्रबंधकों को शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीदी प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी में पारदर्शिता और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। केंद्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी किसान को समस्या आती है, तो उसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

प्रभारी कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएं ऐसी हों, जिससे किसानों को अनावश्यक इंतजार या परेशानी का सामना न करना पड़े। खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही न हो और शासन के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए।

धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी के बीच प्रशासन का जोर साफ है-किसानों को सुविधा मिले, खरीदी पारदर्शी रहे और किसी भी किसान को अपना धान बेचने में अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *