Breaking News
कुएं में गिरे मेढ़क को निकालते हुए बाप-बेटे की दर्दनाक मौत
कुएं में गिरे मेढ़क को निकालते हुए बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

कुएं में मरे मेढ़क को निकालने उतरे पिता पुत्र करंट लगने से दर्दनाक मौत

कुएं में गिरे मेढ़क को निकालते हुए  बाप-बेटे की दर्दनाक मौत
कुएं में गिरे मेढ़क को निकालते हुए बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

बिलासपुर;- सीपत थाना क्षेत्र के ऊनी गांव में एक बेहद दर्दनाक हादसा घटित हो गया, जहां बाप-बेटा एक कुएं में करंट की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ बैठे। हादसे की शुरुआत एक साधारण सी घटना से हुई-कुएं में एक मेढ़क मरा हुआ उसे बाहर निकालने के प्रयास में पिता-पुत्र की जोड़ी अपनी जान गंवा बैठी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने खेत के पास स्थित कुएं में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान कुएं में एक मेढ़क मर गिर गया था जिसे निकालने के लिए नीचे पहुंचा, उसे जोर का झटका लगा और वह गिर पड़ा। यह देखकर पिता उसे बचाने के लिए बिना कुछ सोचे-समझे कुएं में कूद पड़ा, लेकिन वह भी उसी करंट की चपेट में आ गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि कुएं में समर्सिबल पंप लगा हुआ था, जिसके बिजली तारों में लापरवाहीपूर्वक खुलापन था। इन्हीं खुले तारों से पानी में करंट फैल गया था, जो इस हादसे का कारण बना। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सीपत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली आपूर्ति बंद करवा कर शवों को बाहर निकाला गया।

एक साथ दो जिंदगियों के चले जाने से ऊनी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। यह हादसा एक चेतावनी है कि किस प्रकार छोटी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। 

 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *