Breaking News
राजस्थान से आए संतों का कांकेर में स्वागत भोजन, वस्त्र और सहयोग किया प्रदान #Seva #Sanatan #Kanker #BastarCulture #Humanity
राजस्थान से आए संतों का कांकेर में स्वागत भोजन, वस्त्र और सहयोग किया प्रदान #Seva #Sanatan #Kanker #BastarCulture #Humanity

जन सहयोग संस्था ने साधु-संतों का किया स्वागत, भोजन व सहायता से निभाई सेवा परंपरा

कांकेर:- छत्तीसगढ़ के कांकेर में समाजसेवी संस्था जन सहयोग द्वारा साधु-संतों की सेवा का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को जैसे ही राजस्थान से आए साधुओं के दल की जानकारी मिली, उन्होंने अपने साथियों के साथ उनका पता लगाकर स्वागत और सम्मान किया।

जानकारी के अनुसार, अलवर से आए साधुओं का यह दल धार्मिक यात्रा पर निकला हुआ है, जिसका अंतिम पड़ाव दंतेवाड़ा बताया जा रहा है। कांकेर पहुंचने पर संस्था के सदस्यों ने साधु-संतों के लिए भोजन की व्यवस्था की, साथ ही वस्त्र एवं अन्न दान भी किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा, यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से साधुओं को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने साधुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।

सेवा कार्य में डॉ. श्याम देव, करण नेताम, मनोज दुबे, आशुतोष देव, अक्षय और राजेश चौहान सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

स्थानीय स्तर पर इस पहल की व्यापक सराहना की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर!...ACM रैंक की ‘रूपी’ मारी गई जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई #Kanker #NaxalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

मुठभेड़ महिला नक्सली रूपी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Follow Us कांकेर:– छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *