Breaking News
बीजापुर में माओवादियों की फिर खूनी करतूत — दो निर्दोष ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत!" #Bijapur #MaoistAttack #ChhattisgarhNews #Page16News #BreakingNews #Kanker #Bastar
बीजापुर में माओवादियों की फिर खूनी करतूत — दो निर्दोष ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में दहशत!" #Bijapur #MaoistAttack #ChhattisgarhNews #Page16News #BreakingNews #Kanker #Bastar

नक्सलियों की कायराना करतूत,  02ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या

बीजापुर:- नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर माओवादियों ने अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। बीती रात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों — रवि कट्टम और तिरुपति सोढ़ी — की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात थाना उसूर क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव की बताई जा रही है। दोनों मृतक स्थानीय निवासी थे।

सूत्रों के अनुसार, माओवादी संगठन से जुड़े सशस्त्र नक्सलियों ने गांव पहुंचकर दोनों ग्रामीणों पर धारदार हथियार से हमला किया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की जानकारी मिलते ही बीजापुर पुलिस और जिला बल की संयुक्त टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या की वारदात माओवादियों द्वारा की गई है। पुलिस दल को मौके पर भेजा गया है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के बाद नेलाकांकेर और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

ठंडा मतलब मड़िया पेज!....देसी कोल्ड ड्रिंक का कमाल गर्मी का असली इलाज....बस्तर का मड़िया पेज #Bastar #DesiDrink #HealthyLiving #Chhattisgarh #TribalCulture

ठंडा मतलब मड़िया पेज, बस्तर की परंपरा में छिपा गर्मी से बचाव का देसी विज्ञान

Follow Us कांकेर:-बस्तर अंचल के वनांचल क्षेत्रों में जनजातीय समुदाय की जीवनशैली और खानपान हमेशा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *