Breaking News
जब समाज और पुलिस साथ आए — तो स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, संस्कार बनती है। कांकेर कोतवाली में जन-सहयोग का सराहनीय प्रयास।
जब समाज और पुलिस साथ आए — तो स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, संस्कार बनती है। कांकेर कोतवाली में जन-सहयोग का सराहनीय प्रयास।

कोतवाली परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जन-सहयोगऔर पुलिस ने किया संयुक्त श्रमदान

कांकेर:-शहर एवं प्रदेश की सक्रिय समाजसेवी संस्था जन-सहयोग द्वारा रविवार सुबह 18 जनवरी को कांकेर कोतवाली थाना परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना परिसर से बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र कर मौके पर ही उसका विधिवत निष्पादन किया गया। अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छता, बल्कि सार्वजनिक स्थलों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना रहा।

स्वच्छता अभियान के तहत थाना परिसर में स्थित भोले बाबा मंदिर की भी विशेष रूप से साफ-सफाई की गई। लंबे समय से फैले कचरे, सूखे पत्तों और अनावश्यक सामग्री को हटाकर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया। अभियान में पुलिस विभाग और समाजसेवियों की संयुक्त भागीदारी देखने को मिली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू, यातायात प्रभारी दीपक साव, प्रधान आरक्षक दसरू राम, कंवर गौतम, सनी नाग, अजय पांडे, दयालु राम उसेंडी, जयंत, सरोज, रोशन राठौर सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। वहीं जन-सहयोग संस्था की ओर से अध्यक्ष अजय ‘पप्पू’ मोटवानी, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण गुप्ता, जितेंद्र प्रताप देव, धर्मेंद्र देव, संजय कुंजाम, अखिलेश साहू, करण नेताम, शैलेंद्र देहारी, डॉ. श्याम देव, आनंद देहारी, शेषनारायण कश्यप सहित अनेक समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।

उल्लेखनीय है कि कांकेर कोतवाली थाना परिसर अत्यंत विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है और आगामी 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भी निकट है। इसी को ध्यान में रखते हुए जन-सहयोग संस्था एवं पुलिस के संयुक्त सहयोग से यह स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिससे परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और आयोजन योग्य बनाया जा सके।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब समाजसेवी संगठन और पुलिस मिलकर इस तरह के कार्य करते हैं, तो इससे जनभागीदारी बढ़ती है और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *