Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर कांकेर में भाजपा की प्रेस वार्ता,
प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर कांकेर में भाजपा की प्रेस वार्ता,

प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर कांकेर में भाजपा की प्रेसवार्ता

डबल इंजन सरकार से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद टूटा, विकास को मिली रफ्तार- किरण देव

कांकेर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के ऐतिहासिक कार्यकाल को लेकर बुधवार को कांकेर में भाजपा कार्यालय कमल सदन में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मोदी जी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। उन्होंने दावा किया कि डबल इंजन सरकार के आने से छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है और नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार हुआ है।

छत्तीसगढ़ में विकास के नए प्रतिमान

किरण देव ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों से किया गया वादा निभाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
  • 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी,

  • 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा निर्धारित कर खरीदी को पारदर्शी बनाया गया।

  • पिछले वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई।

पीएम आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक 26 लाख से अधिक घरों को मंजूरी मिली है, जिनमें से 15.38 लाख घर पूर्ण हो चुके हैं।

महिलाओं और किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण

  • भूमिहीन किसानों को सालाना ₹10,000 की सहायता।

  • अब तक किसानों के खातों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक राशि स्थानांतरित।

  • महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को ₹1,000 प्रतिमाह मिल रहे हैं।

  • PM किसान सम्मान निधि का लाभ 26 लाख किसानों को मिल रहा है।

नक्सलवाद पर निर्णायक कार्यवाही 

किरण देव ने कहा कि मोदी सरकार की “जीरो टॉलरेंस नीति” से नक्सलवाद की रीढ़ तोड़ी गई है।

  • बीते डेढ़ साल में 425 नक्सली मारे गए,

  • 1388 आत्मसमर्पण,

  • 1443 गिरफ्तार किए गए।

    बसवराजू और सुधाकर जैसे शीर्ष नक्सली भी मारे गए।

रेलवे और सड़कों में ऐतिहासिक निवेश

  • 48,000 करोड़ रुपये से रेलवे नेटवर्क विस्तार।

  • जगदलपुर-रावघाट कनेक्टिविटी, खरसिया-परमालकसा को मंजूरी।

  • 32 स्टेशनों को “अमृत स्टेशन” के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है।

  • 11 वर्षों में रेल बजट में 23 गुना वृद्धि – ₹300 करोड़ से बढ़कर ₹6,925 करोड़।

सड़क विकास में रिकॉर्ड खर्च

  • 21,380 करोड़ रुपये से राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण।

  • 37 परियोजनाओं पर ₹18,215 करोड़ का कार्य प्रगति पर।

  • 2625 करोड़ रुपये खर्च कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों का जाल।

जनजातीय उत्थान की योजनाएं

  • PM जनमन योजना से 18 जिलों के 2121 गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार।

  • 2449 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति।

  • धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से 6691 गांवों को लाभ।

पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण

  • कोयला परिवहन और आबकारी लाइसेंसिंग को ऑनलाइन किया गया।

  • GeM पोर्टल से सरकारी खरीद अनिवार्य की गई।

  • PSC घोटाले की सीबीआई जांच की प्रक्रिया प्रारंभ।

आस्था और संस्कृति को मिला सम्मान

  • श्रीराम मंदिर निर्माण,

  • महाकुंभ 2025 जैसे आयोजन

  • जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्रपति बनना – यह सभी उपलब्धियां मोदी सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण हैं।

दुनिया में भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा

किरण देव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली हुई है।

  • सर्जिकल स्ट्राइक,

  • ऑपरेशन सिंदूर,

  • वैक्सीन मैत्री,

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – इन सभी ने भारत की शक्ति और संवेदनशीलता दोनों को दर्शाया है।


प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, बोर्ड अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, संकल्प से सिद्धि अभियान संयोजक बृजेश चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

महिला प्रहरियों ने सहायक जेल अधीक्षक पर लगाए आरोप

जिला कलेक्टर के दरबार पहुचा सहायक जेल अधीक्षक की शिकायत

जेल अधीक्षक ने शिकाकत को बताया दुर्भाग्यपूर्ण  Follow Us कांकेर: कांकेर जिला जेल एक बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *