Breaking News
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या

आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद आयुर्वेदिक डॉक्टर ने की खुदकुशी,

आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या
आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर कीआत्महत्या

भिलाई:- भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा लाइन में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. बीके राठौर के रूप में हुई है, जो कि कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे। हाल ही में एक युवती के साथ डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से तनाव में थे।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. राठौर दो दिन पहले चारामा से भिलाई अपने घर लौटे थे। बीती रात उन्होंने अपने घर की खिड़की में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस को डॉ. राठौर के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा है कि वायरल वीडियो और बदनामी के डर से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मामले की गंभीरता इस वजह से भी बढ़ जाती है क्योंकि पीड़ित युवती ने डॉ. राठौर पर इलाज के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद डॉक्टर पर सामाजिक और मानसिक दबाव और अधिक बढ़ गया था।

छावनी थाना की पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो किसने और किन परिस्थितियों में बनाया और वायरल किया।

यह घटना न केवल चिकित्सा जगत बल्कि पूरे समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि किस तरह सोशल मीडिया पर वायरल हुई सामग्री किसी की जान तक ले सकती है।

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *