Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
खाद की किल्लत से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा
खाद की किल्लत से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा

खाद की किल्लत से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर चक्काजाम

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें

कांकेर:- खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसी संकट के विरोध में सोमवार को भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर ग्राम केवटी के पास किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बार-बार आश्वासन के बावजूद खाद की उपलब्धता नहीं हो पा रही है।

किसानों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने खाद की कमी को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन ने तीन दिनों के भीतर खाद उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि आज तक वितरण शुरू नहीं हो पाया है। इसी असंतोष के चलते किसानों ने एक बार फिर सड़क जाम कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। आने-जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ स्कूल बसें और एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित किसानों ने “पहले खाद, फिर बात” की मांग को दोहराते हुए किसी भी बातचीत से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने खाद की जल्द आपूर्ति का भरोसा दिलाने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारी किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक खाद का वितरण नहीं शुरू होता, वे पीछे नहीं हटेंगे।

यह घटना एक बार फिर से दर्शाती है कि खेती-किसानी से जुड़े बुनियादी संसाधनों की अनदेखी किस तरह आम किसानों को सड़कों पर लाने को मजबूर कर देती है। प्रशासन के लिए यह चेतावनी है कि समय रहते उचित समाधान नहीं हुआ, तो किसानों का असंतोष एक व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।

 
 
 
 
 

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *