Breaking News
महिला से मारपीट और गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
महिला से मारपीट और गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

महिला से मारपीट और संपत्ति नुकसान के मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला से मारपीट और गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
महिला से मारपीट और गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

कांकेर:-नगर से सटे पंडरीपानी गांव में एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय पांडे को गिरफ्तार कर लिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित मुकेश दुबे ने थाना कांकेर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 4 मई को संजय पांडे, जो उनके घर के पीछे रहता है, ने उनके घर का गेट जबरन खोलकर अंदर घुसते ही उनकी पत्नी कामिनी दुबे से गाली-गलौच करते हुए डंडे से मारपीट की। हमले के दौरान पीड़िता को हाथ, कमर और सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रहे थे और शोर सुनकर जब वे बीच-बचाव करने पहुंचे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जाते-जाते उसने उनके टीवीएस आई-क्यू इलेक्ट्रिक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को धारा 117, 115(2), 351(5), 324(4), 117(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। सायबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर कांकेर पुलिस की टीम ने 5 मई को दोपहर 12:10 बजे उसे हिरासत में लिया।  पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

राम मंदिर पर बड़ा बयान...व्यवस्था पर सवाल? आस्था और पारदर्शिता....शिवसेना की मांग #RamMandir#Ayodhya #ChhattisgarhNews #ShivSena#PoliticalNews

राम मंदिर की गरिमा और पारदर्शिता को लेकर शिवसेना उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच की मांग

Follow Us रायपुर:- अयोध्या स्थित भगवान श्री रामचंद्र जी के भव्य मंदिर को लेकर शिवसेना (उद्धव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *