Breaking News
महिला दिवस पर अनोखी पहल....गरीब महिलाओं का किया सम्मान वस्त्र और उपहार किए भेंट...जन सहयोग की सराहनीय पहल #WomensDay #Kanker #SocialWork #WomenRespect #ChhattisgarhNews
महिला दिवस पर अनोखी पहल....गरीब महिलाओं का किया सम्मान वस्त्र और उपहार किए भेंट...जन सहयोग की सराहनीय पहल #WomensDay #Kanker #SocialWork #WomenRespect #ChhattisgarhNews

गरीब महिलाओं का सम्मान कर मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कांकेर:-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग ने एक अनूठी पहल करते हुए निर्धन वर्ग की महिलाओं का सम्मान किया। संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें वस्त्र और अन्य उपहार प्रदान किए गए।

संस्था की टीम शहर के अटल आवास क्षेत्र पहुंची, जहां बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं रहती हैं जो घरों में काम करके, छोटे-मोटे व्यवसाय से या मजबूरी में भिक्षावृत्ति के सहारे अपना जीवन यापन करती हैं। यहां एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में बताया गया और उनका सम्मान किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं के साथ बैठकर नाश्ता भी किया गया। इस अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी ने बुजुर्ग महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं महिलाओं की ओर से त्रिलोचना टांडिया ने कहा कि पप्पू मोटवानी हमेशा जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा करते हैं।

कार्यक्रम में कुछ रोजेदार मुस्लिम महिलाएं भी मौजूद थीं, जिन्होंने रोजे के कारण नाश्ता लेने से विनम्रतापूर्वक मना कर दिया, लेकिन उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया।

अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि उनकी संस्था जन सहयोग पिछले लगभग 20 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। संस्था किसी प्रकार का चंदा नहीं लेती और केवल लोगों के आशीर्वाद को ही अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानती है। उनका कहना था कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक टी.के. जैन, राजेश चौहान, शैलेंद्र देहारी और मनोज कुमार दुबे सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर अमृत बाई, ईश्वरी मरकाम, त्रिलोचना टांडिया, मनभा मरकाम, रीता यादव, आरिफा खान, रुखसाना खान, शहनाज खान, रोशन आरा, अमृत शर्मा, दीपा शर्मा, जागो बत्ती, मीरा पोया और शारदा गोटा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *