Breaking News
पैरा फूटु खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
पैरा फूटु खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

पैरा फूटु खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

बालोद:- जिले के डौंडी लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मुड़खुसरा में एक ही परिवार के 13 सदस्य संदिग्ध रूप से विषाक्त भोजन करने के बाद अचानक बीमार हो गए। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लोहारा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार ने रविवार रात भोजन में पारंपरिक व्यंजन पैरा फूटु खाया था, जिसके बाद देर रात से सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। परिजनों द्वारा स्थिति गंभीर देखे जाने पर तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीज खतरे से बाहर हैं, हालांकि बच्चों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रारंभिक जांच में भोजन विषाक्त प्रतीत हो रहा है। 

घटना के बाद मुड़खुसरा गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे परंपरागत खाद्य पदार्थों के उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में खाद्य सुरक्षा और पारंपरिक खाद्य सामग्रियों के प्रयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

60 लाख के इनामी नक्सली ढेर नहीं, सरेंडर!...AK-47 समेत हथियार किए जमा 11 माओवादी ने छोड़ा हथियार....शांति की ओर नई कदम #Bastar #Kanker #NaxalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

11 माओवादियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास अभियान को मिली बड़ी सफलता

Follow Us कांकेर:-बस्तर संभाग में चलाए जा रहे परपूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *