Tuesday, 15 September, 2026
Breaking News
पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना
पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

छोटेबेठिया के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

कांकेर:- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस मुठभेड़ में अब तक दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

घटना की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलिसेला ने कहा, “छोटेबेठिया इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फिलहाल हमारी टीम से सीधा संपर्क नहीं हो पाया है। पार्टी के लौटने पर ही विस्तृत और पक्की जानकारी सामने आएगी।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों के अनुसार मानसून सत्र की शुरुआत में ही सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर दबाव बनाते हुए इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान और उनसे बरामद सामग्री के संबंध में जवानों की वापसी के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

घटना के बाद पूरे छोटेबेठिया क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस और संयुक्त टीमें जंगल के भीतर नक्सलियों के ठिकानों की घेराबंदी में जुटी हुई हैं।

जिले के पुलिस अधिकारी और खुफिया तंत्र मुठभेड़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई नक्सलियों की गतिविधियों पर करारा प्रहार है।

मुठभेड़ खत्म होने और टीमों की वापसी के बाद घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी, बरामदगी और मारे गए नक्सलियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जहां होती है अंतिम विदाई... वहां अब खिलेगी हरियाली धर्म अलग... लेकिन प्रकृति एक....मुक्तिधाम और कब्रिस्तानों में हुआ पौधारोपण जन सहयोग ने शुरू की अनूठी पहल #JanSahyog #AjayPappuMotwani #PlantationDrive #TreePlantation #Environment #EnvironmentalProtection #SocialHarmony #ReligiousHarmony #UnityInDiversity #Nature #GreenKanker #

मुक्तिधाम से कब्रिस्तान तक हरियाली का संदेश,

तीनों समुदायों ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Follow Us कांकेर:- पर्यावरण संरक्षण की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *