Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
भालू के हमले से ग्रामीण घायल
भालू के हमले से ग्रामीण घायल

भालू के हमले में ग्रामीण घायल, बेहतर ईलाज के लिए कांकेर रेफर

शहाकट्टा गांव में खेत जाते समय हुआ आमना-सामना

भालू के हमले से ग्रामीण घायल
भालू के हमले से ग्रामीण घायल

कांकेर:- भानुप्रतापपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम शहाकट्टा में मंगलवार सुबह एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब कल्याण सिंह उसेंडी नामक ग्रामीण अपने खेत की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में अचानक उसका सामना भालू से हो गया और भालू ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह भालू को भगाया गया। घायल अवस्था में कल्याण सिंह को भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए कांकेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेत की ओर न जाने की अपील की है। वन अमला क्षेत्र में भालू की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाकों में भालू की दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही देखी गई है, लेकिन अब ये हमले की स्थिति तक पहुँच चुके हैं।

वन विभाग द्वारा यदि पीड़ित को वन्यजीव हमला मुआवजा योजना के अंतर्गत सहायता दी जाती है, तो ग्रामीणों को राहत मिल सकती है। इसके लिए मौके पर निरीक्षण रिपोर्ट और अस्पताल की चिकित्सा रिपोर्ट आवश्यक होगी।


 
 
 
 
 
 

 

 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *