Breaking News
कांकेर, कोयलीबेड़ा, बस्तर, छत्तीसगढ़, नक्सलवाद, महिला नक्सली, रेशमा हिचामी, पुलिस कार्रवाई, बीएसएफ, DRG, सुरक्षा बल, संयुक्त अभियान, मुठभेड़, नक्सली गिरफ्तारी, रावघाट एरिया कमेटी, नक्सल ऑपरेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलीबेड़ा, जिला अस्पताल कांकेर, कानून व्यवस्था, नक्सली गतिविधियाँ, बड़गांव टेकापानी, नक्सली मोर्चा, आंतरिक सुरक्षा
कांकेर, कोयलीबेड़ा, बस्तर, छत्तीसगढ़, नक्सलवाद, महिला नक्सली, रेशमा हिचामी, पुलिस कार्रवाई, बीएसएफ, DRG, सुरक्षा बल, संयुक्त अभियान, मुठभेड़, नक्सली गिरफ्तारी, रावघाट एरिया कमेटी, नक्सल ऑपरेशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलीबेड़ा, जिला अस्पताल कांकेर, कानून व्यवस्था, नक्सली गतिविधियाँ, बड़गांव टेकापानी, नक्सली मोर्चा, आंतरिक सुरक्षा

घायल महिला नक्सली रेशमा हिचामी पुलिस-बीएसएफ के संयुक्त अभियान में आई गिरफ्त में

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक घायल महिला नक्सली को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि यह वही महिला नक्सली है, जो हाल ही में बड़गांव–टेकापानी के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में शामिल थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान रेशमा हिचामी, जो रावघाट एरिया कमेटी से जुड़ी हुई बताई जाती है, गोली लगने से घायल हो गई थी और मौके से भागने में सफल रही थी। इस बीच, 26 सितंबर 2025 को DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) और BSF की संयुक्त टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि वह आसपास के इलाके में छिपी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके बाद संयुक्त गश्ती दल ने ग्राम पंचायत केसोकोंडी और आलपरस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान आठखड़ियापारा में संदिग्ध रूप से घायल अवस्था में रेशमा हिचामी को पाया गया, जिसे तत्काल हिरासत में लेकर कोयलीबेड़ा लाया गया।

टीम ने घायल महिला नक्सली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोयलीबेड़ा में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि उपचार के बाद रेशमा हिचामी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

सुरक्षा बलों का मानना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा असर डालेगी और संगठन के मनोबल को कमजोर करेगी। वहीं, प्रशासन ने इसे संयुक्त अभियान की बड़ी सफलता बताया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *