परतापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना

कांकेर:- परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर के ग्राम पीव्ही 70 शांतिनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में की गई है।
घटना के बाद बच्चों के माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भीड़ पीड़ित परिवार के घर और अस्पताल दोनों जगह उमड़ पड़ी। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
फिलहाल घटना के पीछे के कारणों पे सिर्फ इतनी जानकारी बाहर आई है घरेलू विवाद के चलते ये हृदयविदारक घटना घटित हुई साथ ही स्वास्थ्य विभाग से इस बात की जानकारी मिल रही भर्ती महिला गर्भवती भी है। परतापुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार ने किन परिस्थितियों में इतना बड़ा कदम उठाया, यह जांच का विषय है।
Live Cricket Info