Breaking News
श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा गांव....सुप्रसिद्ध कथावाचक कामता प्रसाद जी ने बांधा समां प्रभावशाली कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु....जन सहयोग अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी रहे मुख्य अतिथि #Tarsgaon #KankerNews #Kanker #Rudrabhishek #Mahadev #HarHarMahadev #ShivBhakti #BhaktiNews
श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ पूरा गांव....सुप्रसिद्ध कथावाचक कामता प्रसाद जी ने बांधा समां प्रभावशाली कथा वाचन से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु....जन सहयोग अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी रहे मुख्य अतिथि #Tarsgaon #KankerNews #Kanker #Rudrabhishek #Mahadev #HarHarMahadev #ShivBhakti #BhaktiNews

कथावाचक कामता प्रसाद जी की कथा ने बांधा समां, रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जन सहयोगअध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी रहे मुख्य अतिथि

कांकेर:- ग्राम तारसगाँव में 23 अगस्त की रात आयोजित भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा। उज्जैन निवासी सुप्रसिद्ध कथावाचक कामता प्रसाद जी के प्रभावशाली कथा वाचन ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा वाचन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालु देर रात तक कथा का श्रवण करते रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संगठन ‘जन सहयोग’ के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी रहे। उन्होंने तारस गांव के लोगों को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर आभार भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अजय पप्पू मोटवानी के साथ धर्मेंद्र देव, दिलीप कुमार गंजीर भी उपस्थित रहे। मंच संचालन राजकुमार कश्यप ने किया।

उज्जैन से पहुंचे कथावाचक ने बांधा श्रद्धा का माहौल

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उज्जैन निवासी कथावाचक कामता प्रसाद जी रहे। आयोजकों के अनुसार उनके कार्यक्रम काफी पहले से निर्धारित रहते हैं, इसके बावजूद उन्होंने समय निकालकर तारस गांव के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में कथा वाचन किया।

उनकी कथा शैली और आध्यात्मिक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में कांकेर जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी विद्वान, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर अजय पप्पू मोटवानी सहित अन्य अतिथियों ने कथावाचक कामता प्रसाद जी के प्रति आभार व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद लिया।

तारस गांव में आयोजित यह रुद्राभिषेक कार्यक्रम भक्ति, आस्था और सामाजिक सहभागिता के संगम के रूप में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

तालाब में डूबने से मौत....नहाने गया युवक नहीं लौटा अलबेलापारा तालाब में हुआ हादसा...रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान #KankerBreaking#LocalNews#CGNews

तालाब में डूबने से युवक की मौत, गहरीकरण कार्य के बीच सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Follow Us कांकेर:- शहर के अलबेलापारा वार्ड स्थित तालाब में हुए दर्दनाक हादसे में एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *