Breaking News
*मानवता की सबसे खूबसूरत मिसाल...सड़क पर घिसटता मिला दिव्यांग वृद्ध* *लोग देखते रहे... लेकिन मदद को कोई नहीं आया....जन सहयोग' की टीम तुरंत मौके पर पहुंची* *#KankerNews #JanSahyog #HumanityFirst #HelpingHands #SocialService #AjayPappuMotwani#*
*मानवता की सबसे खूबसूरत मिसाल...सड़क पर घिसटता मिला दिव्यांग वृद्ध* *लोग देखते रहे... लेकिन मदद को कोई नहीं आया....जन सहयोग' की टीम तुरंत मौके पर पहुंची* *#KankerNews #JanSahyog #HumanityFirst #HelpingHands #SocialService #AjayPappuMotwani#*

सड़क पर घिसट रहे दिव्यांग वृद्ध को मिला सहारा,

जन सहयोग ने घर पहुंचाकर कराया परिवार से मिलन

कांकेर:- शहर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी संस्था जन सहयोग ने एक बार फिर जरूरतमंद की मदद कर संवेदनशील पहल की है। सड़क पर असहाय अवस्था में घिसटते हुए मिले एक दिव्यांग वृद्ध को संस्था ने न केवल सुरक्षित उनके घर पहुंचाया, बल्कि भोजन, आर्थिक सहायता और उपचार का भी जिम्मा उठाया।

जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को सूचना दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिव्यांग वृद्ध बेहद दर्दनाक स्थिति में सड़क पर घिसटते हुए आगे बढ़ रहे हैं। राहगीर कोई उन्हें भीख दे रहा था तो कोई नजरअंदाज कर आगे निकल जा रहा था, लेकिन उनकी वास्तविक मदद के लिए कोई सामने नहीं आया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही अजय पप्पू मोटवानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्ध से बातचीत कर उनकी स्थिति जानी। पूछताछ में वृद्ध ने अपना नाम संतू मंडावी बताया और बताया कि वे अघन नगर स्थित झुग्गी बस्ती के निवासी हैं तथा कुछ दिनों से घर से भटक गए थे।

संस्था के सदस्यों ने संतू मंडावी को मोटरसाइकिल से उनके बताए पते तक पहुंचाया, जहां परिजन उन्हें सुरक्षित देखकर भावुक हो गए। लंबे समय से उनकी तलाश कर रहे परिवार ने “जन सहयोग” और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

घर पहुंचाने के बाद संस्था ने वृद्ध के लिए भोजन की व्यवस्था की तथा इलाज के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान अजय पप्पू मोटवानी ने संतू मंडावी से स्वास्थ्य का ध्यान रखने, कुछ दिनों तक पूर्ण विश्राम करने और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे उपचार के लिए आवश्यक सहयोग भी संस्था की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

इस सेवा कार्य की जानकारी मिलते ही आसपास के नागरिकों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि आज के दौर में जहां लोग अक्सर जरूरतमंदों को अनदेखा कर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं जन सहयोग जैसी संस्थाएं समाज में मानवता और संवेदनशीलता का संदेश दे रही हैं।

यह घटना एक बार फिर इस बात का उदाहरण बनी कि समय पर किया गया छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के लिए नई उम्मीद और सहारा बन सकता है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

उजड़ा पार्क फिर हुआ जिंदा!....जन सहयोग की पहल कचरे से खेल का मैदान....बदलाव की मिसाल #Kanker #CleanCity #SocialWork #Inspiration #Change

चिल्ड्रन्स पार्क के जीर्णोद्धार के लिए आगे आई ‘जन सहयोग’, स्वच्छता अभियान से बदली तस्वीर

Follow Us कांकेर:- शहर में सामाजिक सरोकार की एक सकारात्मक पहल सामने आई है अलबेला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *