Tuesday, 22 September, 2026
Breaking News
तालाब में डूबने से मौत....नहाने गया युवक नहीं लौटा अलबेलापारा तालाब में हुआ हादसा...रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान #KankerBreaking#LocalNews#CGNews
तालाब में डूबने से मौत....नहाने गया युवक नहीं लौटा अलबेलापारा तालाब में हुआ हादसा...रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान #KankerBreaking#LocalNews#CGNews

तालाब में डूबने से युवक की मौत, गहरीकरण कार्य के बीच सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

कांकेर:- शहर के अलबेलापारा वार्ड स्थित तालाब में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं तालाब में चल रहे गहरीकरण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मृतक की पहचान शिवनगर वार्ड निवासी तोकेश पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तोकेश अलबेलापारा तालाब में बच्चों के साथ नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पानी से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सा अधिकारी ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अलबेलापारा तालाब में नगर पालिका द्वारा गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है, ऐसे में हादसे के बाद यह सवाल उठने लगा है कि निर्माण या गहरीकरण कार्य के दौरान आम लोगों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

 तालाब क्षेत्र में चेतावनी संकेत, सुरक्षा घेरा या लोगों की आवाजाही रोकने जैसी व्यवस्था होती तो शायद इस तरह की घटना को टाला जा सकता था।

इधर कांकेर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार विभागों की निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *