Breaking News
भाजपा नेता पर संगीन आरोप!...महिला कर्मचारी केस से मचा सियासी बवाल महिला सुरक्षा पर सवाल....कांकेर में सियासत गरमाई #Kanker #PoliticalNews #BreakingNews #ChhattisgarhNews
भाजपा नेता पर संगीन आरोप!...महिला कर्मचारी केस से मचा सियासी बवाल महिला सुरक्षा पर सवाल....कांकेर में सियासत गरमाई #Kanker #PoliticalNews #BreakingNews #ChhattisgarhNews

भाजपा नेता के कांकेर फाइल्स ने मचाई भूचाल,जिले की सियासत हुई गर्म

कांकेर: छत्तीसगढ़ का कांकेर जिले में इन दिनों स्थानीय राजनीतिक हलचल का केंद्र बन गया है। जहां एक ओर एपस्टीन फाइल्स और लेखिका मधु पूर्णिमा किश्वर के बयानों ने राष्ट्रीय राजनीति में बहस छेड़ रखी है, वहीं प्रदेश स्तर पर भी विवादों का असर साफ देखा जा रहा है।

इसी बीच कांकेर में भाजपा के एक जिला पदाधिकारी पर महिला कर्मचारी के साथ दुराचार के आरोपों ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरते हुए विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर सरकार व भाजपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस का कहना है कि महिला सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि महिला सशक्तिकरण के दावे करने वाली सरकार के कार्यकाल में ही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर के ढोकला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब शासकीय महिला कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो सरकार के सुशासन के दावे खोखले प्रतीत होते हैं।

वहीं, आरोप सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने भी सक्रियता दिखाते हुए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। पार्टी का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और सच्चाई सामने आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अब तक पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि महिला आयोग में शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में कानूनी प्रक्रिया और जांच की दिशा को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, यह मामला स्थानीय स्तर से निकलकर राजनीतिक और सामाजिक बहस का बड़ा विषय बन चुका है।

जिले के भाजपा पदाधिकारी पे लगे संगीन आरोप पे जब Page 16 ने जब मामले की तहकीकात किया तो इस बात की जानकारी सूत्रों से हासिल हुआ की उक्त महिला से भाजपा पदाधिकारी से प्रेम प्रसंग की बात सौ फीसदी सच है लेकिन मामला कैसे बिगड़ा इस बात को लेकर अपवाहों का बाजार गर्म है।

इस मामले से जुड़े सूत्र इस बात जानकारी देते है कि उक्त पदाधिकारी पे प्रेम प्रसंग आरोप नया नहीं है इसके पहले भी कई अन्य महिलाओं के साथ उनका नाम जुड़ता रहा है लेकिन वो बातें कभी बाहर नहीं आई….लेकिन उक्त महिला कर्मचारी से कैसे रिश्ते बिगड़े और कैसे महिला ने दुराचार का आरोप लगा शिकायत कर दी ये ताजुब्ब वाली बात है।

जानकार आगे इस बात का भी ज़िक्र करते है कि जब उक्त महिला कर्मचारी से प्रेम प्रसंग का सिलसिला चल रहा था उसी दौरान उक्त महिला का राजधानी के एक सामाजिक कार्यकर्ता महिला से संपर्क हुआ तो उसने उक्त भाजपा नेता से अपने प्रेम प्रसंग का सारा वाकया बयां कर दी जिसके बाद उक्त सामाजिक महिला कार्यकर्ता ने महिला आयोग के नाम एक शिकायत लिखवा लिया और अब वही पत्र विरोधी पदाधिकारियों के हाथ लगी तो उन्होंने एक दाव उक्त भाजपा नेता के चारों खाने चित्त कर पार्टी नेता के चरित्र पर सवालिया निशान लगा दिया।

बांटी गई मिठाई 

महिला कर्मचारी द्वारा भाजपा नेता पे दुराचार के आरोप लगाये जाने की खबर सार्वजनिक होने और मचे भूचाल की खबरों के बीच इस बात का भी चर्चा जोरों पे है कि पार्टी कुछ लोगों ने तो उक्त भाजपा नेता पे लगे संगीन आरोप कि खबर सार्वजनिक होने पर एक दुसरे को मिठाई भी खिला खुशियाँ मनाई गई।

डेमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी

जिला भाजपा पदाधिकारी पे लगे संगीन आरोप और जांच समिति के गठन के बाद इस मुद्दे पे एक बात और चर्चा पर है जिसमें इस बात कि चर्चा है की जिलाध्यक्ष द्वारा जाँच दल गठित किये जाते ही जाँच दल कुछ सदस्य कल ही उक्त महिला कर्मचारी के घर पहुचे थे जहाँ उन्होंने उक्त महिला को शिकायत वापस लेने और मामले को रफा दफा किये जाने हर पैतरा अपनाया गया ताकि किसी तरह इस विवाद से छुटकारा पाया जा सके।

अब इस मामले पे इस बात का इंतिजार रहेगा की उक्त आरोप की जाँच रिपोर्ट कब तक पुरी होगी और क्या जाँच दल निष्पक्षता से जाँच करेगा साथ ही जिला भाजपा पदाधिकारी पे लगे संगीन आरोप और मामला को सार्वजानिक करने वाले पार्टी नेताओं पे भी कोई कार्यवाही होगी।    

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर!...ACM रैंक की ‘रूपी’ मारी गई जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई #Kanker #NaxalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

मुठभेड़ महिला नक्सली रूपी ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Follow Us कांकेर:– छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *