Breaking News
भीषण गर्मी में पहल...पशु-पक्षियों के लिए जलपात्र गढ़िया पहाड़ पर रखे गए पानी के बर्तन....जन सहयोग की सराहनीय पहल #Kanker #SocialWork #AnimalCare #SaveBirds #ChhattisgarhNews
भीषण गर्मी में पहल...पशु-पक्षियों के लिए जलपात्र गढ़िया पहाड़ पर रखे गए पानी के बर्तन....जन सहयोग की सराहनीय पहल #Kanker #SocialWork #AnimalCare #SaveBirds #ChhattisgarhNews

गढ़िया पहाड़ पर पशु-पक्षियों के लिए जलपात्र रखे, ‘जन सहयोग’ की अनूठी पहल

कांकेर:-भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर की समाजसेवी संस्था जन सहयोग ने पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की पहल शुरू की है। संस्था के सदस्यों ने सोमवार सुबह गढ़िया पहाड़ पर पहुंचकर कई स्थानों पर जलपात्र रखे, ताकि गर्मी के दिनों में वन्य जीवों और पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने बताया कि गढ़िया पहाड़ के शिखर पर केवल सोनई-रूपई तालाब ही पानी का प्रमुख स्रोत है, जबकि पहाड़ के कई हिस्से ऐसे हैं जो तालाब से काफी दूर पड़ते हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले पशु-पक्षियों को गर्मी के दिनों में पानी की समस्या होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए पहाड़ के सूखे स्थानों पर जलपात्र रखने का निर्णय लिया गया और इसकी शुरुआत कर दी गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने बताया कि संस्था कई वर्षों से शहर में भी पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से नागरिकों के बीच सकोरे और जलपात्र वितरित करती आ रही है। संस्था का मानना है कि जीवित रहने के लिए शुद्ध वायु और जल सबसे आवश्यक तत्व हैं, इसलिए पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना भी एक महत्वपूर्ण और पुण्य कार्य है।

इस दौरान संस्था ने शहरवासियों से भी अपील की कि गर्मी के आने वाले महीनों में अपने घरों की छत या आंगन में पक्षियों के लिए जलपात्र रखें और संभव हो तो थोड़ा दाना भी डालें, ताकि मूक जीवों को राहत मिल सके।

इस अभियान में अजय पप्पू मोटवानी के साथ डॉ. श्याम देव, राजेश चौहान, संजय कुंजाम और शैलेंद्र देहारी सहित अन्य समाजसेवियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। संस्था ने बताया कि आगामी दिनों में भी जलपात्र वितरण और स्थापना का अभियान जारी रखा जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कागज़ों में “निविदा प्रक्रियाधीन”… मौके पर 30% काम पूरा? 🤔 ₹547.68 लाख का पलाचुर जलाशय-क्या है असलियत ? #RTIRevelation #Kanker #PublicFunds #Transparency

कागजों में निविदा प्रक्रियाधीन, जमीन पर 30% काम पूरा; पलाचुर जलाशय जीर्णोद्धार पर उठे गंभीर सवाल

Follow Us भानुप्रतापपुर/कांकेर:-जल संसाधन विभाग के कांकेर संभाग में पारदर्शिता और प्रक्रिया पालन को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *