Breaking News

यात्री बस में 30 लाख की उठाईगिरी, सर्राफा व्यापारी को बनाया निशाना

कांकेर:-

30 लाख की उठाईगिरी! रुके बस में सर्राफा व्यापारी बना शिकार
Bathroom break बना 30 लाख का नुकसान
#BreakingNews #BusTheft #CrimeNews #SarafaVyapari
30 लाख की उठाईगिरी! रुके बस में सर्राफा व्यापारी बना शिकार
Bathroom break बना 30 लाख का नुकसान
#BreakingNews #BusTheft #CrimeNews #SarafaVyapari

 अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। जगदलपुर से रायपुर जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस में लगभग 30 लाख रुपये की नकदी की उठाईगिरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना कांकेर थाना क्षेत्र के माकड़ी इलाके में अलसुबह घटित हुई, जिससे बस यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदलपुर निवासी सर्राफा व्यापारी मोतीलाल जैन बस में सफर कर रहे थे। नकदी से भरा एक झोला उन्होंने अपनी सीट के पास रखा था। माकड़ी क्षेत्र में बस के अल्प विराम (शॉर्ट ब्रेक) के दौरान व्यापारी बाथरूम गए, उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर झोला गायब कर दिया। लौटने पर व्यापारी को झोला गायब मिला, जिसमें करीब 30 लाख रुपये नकद बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने बस चालक, कंडक्टर और यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही बस के ठहराव स्थलों, यात्रा मार्ग और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने में किसी संगठित गिरोह की भूमिका हो सकती है।

ठहरे यात्री बस में इतनी बड़ी रकम की उठाईगिरी ने लंबी दूरी की बस यात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है। खासकर सर्राफा व्यापारियों और नकदी लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह घटना एक गंभीर चेतावनी मानी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। फिलहाल किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस आधिकारिक जानकारी साझा करने से बच रही है। उम्मीद की जा रही है कि जांच पूरी होने के बाद घटना का खुलासा किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मूलभूत राशि के खर्च पर बड़े सवाल मिठाई, किराना और टेंट में खर्च? RTI से खुला पंचायत खर्च का ब्योरा #RTI #PanchayatNews #Kanker #BreakingLocal

मूलभूत राशि के खर्च पर सवाल… क्या पंचायत में चलती है पार्टियां?

आरटीआई से खुला खर्च का ब्योरा, सरपंच-सचिव जांच के दायरे में Follow Us कांकेर:- ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *