Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
NH-30 ने 5 ज़िंदगियों को निगल लिया…ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो – परिवारों में मातम का माहौल फिल्म देखकर लौट रहे थे 12 युवक, पुलिस जांच में जुटी #KondagaonNews #TragicAccident #Chhattisgarh
NH-30 ने 5 ज़िंदगियों को निगल लिया…ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो – परिवारों में मातम का माहौल फिल्म देखकर लौट रहे थे 12 युवक, पुलिस जांच में जुटी #KondagaonNews #TragicAccident #Chhattisgarh

NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, 05 की मौत, 2 गंभीर घायल


कोण्डागांव:- राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर मसोरा टोल नाका के पास देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 को गंभीर हालत में रिफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार कोण्डागांव जिला अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार 12 लोग बड़ेडोंगर से कोण्डागांव मूवी देखने आए थे और वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर 12 लोग थे सवार – फिल्म देखकर लौट रहे थे 5 की मौके पर मौत 2 गंभीर घायलों को रिफर किया गया अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, तेज रफ्तार एवं ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस टीम ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

यह घटना NH-30 की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि हाईवे पर रात में भारी वाहनों की पार्किंग पर कड़ी रोक लगाई जाए।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *