Breaking News
बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 4 माओवादी ढेर, INSAS और SLR राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद
बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 4 माओवादी ढेर, INSAS और SLR राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद

इंद्रावती नेशनल पार्क में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली ढेर सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर :-जिले के घने जंगलों से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंद्रावती नेशनल पार्क के भीतरी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को इस क्षेत्र में बड़े नक्सली जमावड़े की खुफिया सूचना मिली थी। इसके आधार पर जिला बल, DRG और STF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन पर रवाना किया गया। जैसे ही जवान इंद्रावती के अंदरूनी इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इलाका सघन वन क्षेत्र होने के कारण ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। अब तक मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। जवानों द्वारा इलाके की सघन घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान को तेज़ कर दिया गया है।

बीजापुर पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि मुठभेड़ में और भी नक्सलियों के हताहत होने की खबर मिल सकती है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

60 लाख के इनामी नक्सली ढेर नहीं, सरेंडर!...AK-47 समेत हथियार किए जमा 11 माओवादी ने छोड़ा हथियार....शांति की ओर नई कदम #Bastar #Kanker #NaxalNews #BreakingNews #Chhattisgarh

11 माओवादियों का आत्मसमर्पण, पुनर्वास अभियान को मिली बड़ी सफलता

Follow Us कांकेर:-बस्तर संभाग में चलाए जा रहे परपूना मारगेम पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *