Breaking News
आंध्र प्रदेश के मारेडपल्ली के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।
आंध्र प्रदेश के मारेडपल्ली के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

आंध्र सीमा पर बड़ी नक्सली मुठभेड़ केंद्रीय कमेटी सदस्य समेत शीर्ष नक्सली ढेर

सुकमा:-छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले की सीमा से सटे आंध्र प्रदेश के मारेडपल्ली के जंगलों में सोमवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ग्रे हाउंड्स और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई में नक्सल संगठन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य समेत कई बड़े नक्सली मारे गए हैं।

अल्लुरी सीताराम जिले के पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मारेडपल्ली क्षेत्र में लंबे समय से नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर विशेष ऑपरेशन चलाया गया था। मुठभेड़ में दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में आंध्र प्रदेश ज़ोनल कमेटी का सदस्य गजराला रवि शामिल है, जो संगठन में रणनीतिक संचालन के लिए कुख्यात था। इसके अलावा गरियाबंद जिले में मारे गए नक्सली चलपती की पत्नी और सक्रिय महिला नक्सली अरुणा भी इस मुठभेड़ में ढेर हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मारेडपल्ली के घने जंगलों में अभी भी सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से कुछ घायल नक्सली भागने में सफल हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

यह मुठभेड़ नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। गजराला रवि लंबे समय से नक्सली आंदोलन का बड़ा चेहरा रहा है और सुरक्षा एजेंसियों की हिट लिस्ट में शामिल था। अरुणा भी महिला नक्सली मोर्चे पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी।

आंध्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर लगातार चलाए जा रहे संयुक्त अभियानों से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लग रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में इन इलाकों में कार्रवाई और तेज की जाएगी ताकि नक्सली नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

“दस्तावेज़ों में उलझा भविष्य ? पारधी समाज क्यों रह गया पीछे?” “50 साल का प्रमाण… या 50 साल की परेशानी?” #PardhiSamaj #TribalRights #Kanker

मौलिक अधिकारों से आज भी वंचित आदिवासी पारधी समुदाय

दस्तावेजी बाधाओं में उलझा पारधी समाज, शिक्षा और रोजगार से दूरी बनी चुनौती Follow Us …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *