Breaking News
बिरनपुर हत्याकांड, सीबीआई चार्जशीट, साम्प्रदायिक हिंसा, छत्तीसगढ़ राजनीति, कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस, दीपक बैज, ओंकार साहू, सुभद्रा सलाम, कांकेर न्यूज़, धमतरी विधायक, भाजपा षड्यंत्र आरोप, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राजनीतिक हलचल, राजीव भवन कांकेर, चुनावी राजनीति, बस्तर राजनीति, छत्तीसगढ़ ताजा खबर
बिरनपुर हत्याकांड, सीबीआई चार्जशीट, साम्प्रदायिक हिंसा, छत्तीसगढ़ राजनीति, कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस, दीपक बैज, ओंकार साहू, सुभद्रा सलाम, कांकेर न्यूज़, धमतरी विधायक, भाजपा षड्यंत्र आरोप, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, राजनीतिक हलचल, राजीव भवन कांकेर, चुनावी राजनीति, बस्तर राजनीति, छत्तीसगढ़ ताजा खबर

कांग्रेसी पार्षद पर विधवा महिला ने लगाये संगीन आरोप मोहल्ले में खड़ा हुआ हंगामा

शादी का झांसा दे विधवा महिला से करता रहा इश्कबाजी 

कांकेर:- नगर में कांग्रेस के एक युवा पार्षद पर शादी का झांसा देकर अपने ही वार्ड की एक विधवा महिला से शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सार्वजनिक होते ही नगर में चर्चाओं का राजनैतिक बाजार गर्म होने लगा और कांग्रेस के इस युवा चेहरे की छवि पर गहरा धक्का लगा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सूत्रों से मिल रही अनुसार, कांग्रेस के एक युवा पार्षद और विधवा महिला के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विधवा महिला ने जब पार्षद से विवाह की बात कही तो पार्षद ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। आखिरकार, जब पार्षद ने विवाह से साफ इंकार कर दिया, तो आहत महिला ने मोहल्ले में हंगामा खड़ा कर पार्षद की करतूत को सबके सामने उजागर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने पार्षद पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद युवा पार्षद की हालत खराब हो गई और वह लोगों से मदद की गुहार लगाने लगा। बताया जा रहा है कि पार्षद ने विवाद को रफा-दफा करने के लिए वार्ड के ही एक बुजुर्ग महिला कांग्रेसी नेत्री के पैरों में गिरकर माफी मांग मामले को रफा दफा करवाने की मिन्नते की है

जानकारी के अनुसार, विधवा महिला ने पुलिस थाने में पार्षद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर पार्षद भी अपने बचाव में महिला पर जबरन फंसाने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देने की तैयारी में बताया जा रहा है।

इस पूरे प्रकरण ने कांग्रेस संगठन और नगर की राजनीति में हलचल मचा दी है। आने वाले वक्त में  विपक्षी दल इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने में शायद पीछे ना रहे ।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस जांच में सच्चाई किसके पक्ष में सामने आती है। क्या यह मामला वास्तव में विधवा महिला के साथ छल का है या फिर सियासी साजिश का हिस्सा? फिलहाल नगरवासियों की नजरें पुलिस की निष्पक्ष कार्यवाही पर टिकी हैं।

 

 

 

 

 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

धर्मांतरण-आरक्षण मुद्दे पर फैसला स्थानीय स्तर पर समर्थन और चर्चा #Kanker #Bhanupratappur #SupremeCourt #SocialNews #Chhattisgarh

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत, सामाजिक संगठनों ने जताया समर्थन

Follow Us कांकेर/भानुप्रतापपुर:- भानुप्रतापपुर में धर्मांतरण और आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भारत का सर्वोच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *