Breaking News
बेमेतरा में हाईस्पीड का हाहाकार! कांटेली से सिग्नल चौक तक बेकाबू कार ने रौंदे 10 लोग — एक की मौके पर मौत,। #Page16_News #BemetaraBreaking #SpeedKills #छत्तीसगढ़_खबर
बेमेतरा में हाईस्पीड का हाहाकार! कांटेली से सिग्नल चौक तक बेकाबू कार ने रौंदे 10 लोग — एक की मौके पर मौत,। #Page16_News #BemetaraBreaking #SpeedKills #छत्तीसगढ़_खबर

बेकाबू कार ने 10 से अधिक लोगों को रौंदा, एक की मौत, कई घायल


बेमेतरा:- जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कांटेली से सिग्नल चौक तक तेज़ रफ्तार में दौड़ रही एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से 12 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार इतनी तेज़ रफ्तार में थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। कांटेली से निकलते ही कार लगातार कई लोगों को ठोकर मारते हुए सिग्नल चौक तक पहुँच गई। कई लोगों को बचाने की बजाय चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है-लोगों ने प्रशासन से बेकाबू रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह हादसा एक बार फिर से जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि कांटेली से सिग्नल चौक मार्ग पर आए दिन रफ्तार के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था नहीं के बराबर है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है और घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार की गति अत्यधिक थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

कांकेर की जीवनदायिनी को बचाने की पहल....समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान नदी से हटाया गया भारी मात्रा में कचरा....नदी बचेगी तो जीवन बचेगा #SaveRiver #Kanker #CleanRiver #Environment #SocialWork

जन सहयोग और पूर्व सैनिकों ने चलाया दूध नदी स्वच्छता अभियान, भारी मात्रा में कचरा हटाया

Follow Us कांकेर:- शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली दूध नदी को स्वच्छ और सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *