Breaking News
जंगल में शिकार के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो युवकों की मौत, चार घायल
जंगल में शिकार के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो युवकों की मौत, चार घायल

जंगल में शिकार के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो युवकों की मौत, चार घायल

जंगल में शिकार के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो युवकों की मौत, चार घायल
जंगल में शिकार के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो युवकों की मौत, चार घायल

सुकमा :- जिले के जंगलों में शिकार के लिए गए ग्रामीणों पर अचानक गिरी आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जानकारी के अनुसार, सुकमा के एक गांव के छह युवक शिकार के लिए जंगल में गए हुए थे। दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाकी चार ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल सुकमा लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर कर दिया गया है। सुकमा का यह हादसा एक बार फिर यह साबित करता है कि प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूकता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने घायलों की जान बचाई, लेकिन यह हादसा क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी चेतावनी भी है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *