Tuesday, 15 September, 2026
Breaking News
NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, भाजपा नेता का परिवार दुर्घटनाग्रस्त
NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, भाजपा नेता का परिवार दुर्घटनाग्रस्त

NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत,

भाजपा नेता का परिवार दुर्घटनाग्रस्त

कोंडागांव :- नेशनल हाइवे 30 पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अनियंत्रित कार के पुल के पिलर से टकरा जाने के कारण हुई इस घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतकों की पहचान जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी एवं नगर पालिका कोंडागांव की कर्मचारी शर्मीला सरकार के रूप में हुई है। जैनेंद्र ठाकुर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, कोंडागांव रह चुके हैं। हादसे में घायल कार चालक का इलाज सीएचसी फरसगांव में जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

यह हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र के सारबेड़ा के पास हुआ, जब भाजपा नेता का परिवार रायपुर से वापस कोंडागांव लौट रहा था। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद नेशनल हाइवे 30 पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया और शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।इस दुर्घटना से कोंडागांव जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा और स्थानीय प्रशासन के कई पदाधिकारी घटना स्थल और अस्पताल में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, और वाहन को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्राथमिक जांच में वाहन की तेज गति और नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

जहां होती है अंतिम विदाई... वहां अब खिलेगी हरियाली धर्म अलग... लेकिन प्रकृति एक....मुक्तिधाम और कब्रिस्तानों में हुआ पौधारोपण जन सहयोग ने शुरू की अनूठी पहल #JanSahyog #AjayPappuMotwani #PlantationDrive #TreePlantation #Environment #EnvironmentalProtection #SocialHarmony #ReligiousHarmony #UnityInDiversity #Nature #GreenKanker #

मुक्तिधाम से कब्रिस्तान तक हरियाली का संदेश,

तीनों समुदायों ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Follow Us कांकेर:- पर्यावरण संरक्षण की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *