Breaking News
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, दो खतरनाक IED बम बरामद कर किया निष्क्रिय
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, दो खतरनाक IED बम बरामद कर किया निष्क्रिय

मैनपुर क्षेत्र में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, दो खतरनाक IED बम बरामद कर किए गए निष्क्रिय

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, दो खतरनाक IED बम बरामद कर किया निष्क्रिय
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, दो खतरनाक IED बम बरामद कर किया निष्क्रिय

गरियाबंद:- मैनपुर क्षेत्र के गौरमुंड जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया। जिला बल गरियाबंद और 65वीं वाहिनी सीआरपीएफ (एफ कंपनी) की संयुक्त सर्चिंग टीम ने दो खतरनाक IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम बरामद कर निष्क्रिय किए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों IED बम 5-5 किलो वजनी थे, जिन्हें कुकर में फिट कर जंगल के भीतर विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में की जा रही नियमित सर्चिंग के दौरान बमों की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) को मौके पर बुलाया गया। BDS टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों IED को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।

सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को नक्सलियों का अन्य सामान भी बरामद हुआ, जिसमें सोलर प्लेट, तार, बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि हाल ही में नक्सली उस इलाके में सक्रिय थे या ठिकाना बना रहे थे।

नक्सलियों द्वारा लगाए गए बम से न केवल सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सकता था, बल्कि आसपास के गांवों में रहने वाले निर्दोष ग्रामीणों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। ऐसे में समय पर हुई कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टाल दी गई।

गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित मैनपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई सुरक्षा बलों की लगातार सर्चिंग और रणनीतिक मुस्तैदी का नतीजा है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबों को करारा झटका लगा है।

SP गरियाबंद और CRPF कमांडेंट ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रकार की सर्चिंग लगातार जारी रहेगी और नक्सलियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *