Breaking News
सूखते तालाब में ज़हर डाले जाने से दो मवेशी और एक बंदर की मौत हो गई
सूखते तालाब में ज़हर डाले जाने से दो मवेशी और एक बंदर की मौत हो गई

तालाब में ज़हर मिलने से दो मवेशी और एक बंदर की मौत, वन विभाग ने जताया शिकार की आशंका

सूखते तालाब में ज़हर डाले जाने से दो मवेशी और एक बंदर की मौत हो गई शिकारियों द्वारा जानवरों को फंसाने के उद्देश्य से तालाब में ज़हर मिलाने की जताई जा रही आशंका
सूखते तालाब में ज़हर डाले जाने से दो मवेशी और एक बंदर की मौत हो गई शिकारियों द्वारा जानवरों को फंसाने के उद्देश्य से तालाब में ज़हर मिलाने की जताई जा रही आशंका

धमतरी:- धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम चारगांव के जंगल (कॉम्पार्टमेंट नंबर 335) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक सूखते तालाब में ज़हर डाले जाने से दो मवेशी और एक बंदर की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह तालाब जंगल क्षेत्र में स्थित है और गर्मी के चलते जानवरों के लिए पेयजल का एकमात्र स्रोत बन गया था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शिकारियों द्वारा जानवरों को फंसाने के उद्देश्य से तालाब में ज़हर मिलाया गया, जिसकी चपेट में निर्दोष मवेशी और बंदर आ गए। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर चिंता गहराने लगी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि घटना की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से की जा सकेगी, लेकिन प्रारंभिक संकेत शिकार की मंशा की ओर इशारा कर रहे हैं।

धमतरी वन मंडल अधिकारी ने बताया, “ऐसी घटनाएं वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं। यदि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता इस मामले में पाई जाती है तो उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

गौरतलब है कि जंगलों में जल स्रोतों की कमी और बढ़ती गर्मी के चलते जानवरों की निर्भरता कुछ चुनिंदा जलस्रोतों पर बढ़ गई है, जिसे शिकारी अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। यह घटना वन विभाग के सामने सुरक्षा और निगरानी को लेकर एक बड़ी जिम्मेदारी खड़ी करती है।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए जंगल क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

मेहनत ने बदली तकदीर....कांकेर की बेटी ने रचा इतिहास देशभर के 801 एकलव्य विद्यालयों में...पहला स्थान प्राप्त किया… #Kanker #SuccessStory #CBSE #Inspiration #ProudMoment

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की आदिवासी बेटी ने रचा इतिहास, 801 एकलव्य स्कूलों में 97% के साथ देश में पाया पहला स्थान

Follow Us कांकेर:- जिले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *