Wednesday, 9 September, 2026
Breaking News
कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नवजात शव, कुत्ता हमला, सोशल मीडिया वायरल, अवैध गर्भपात, स्वास्थ्य विभाग लापरवाही, कांकेर पुलिस, मानवता शर्मसार, छत्तीसगढ़ खबर, कांकेर समाचार, भानुप्रतापपुर घटना, जांच कार्रवाई, कांकेर जिला प्रशासन, वायरल तस्वीर, स्वास्थ्य विभाग जांच, अपराध समाचार, जनचेतना, कांकेर ब्रेकिंग न्यूज
कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, नवजात शव, कुत्ता हमला, सोशल मीडिया वायरल, अवैध गर्भपात, स्वास्थ्य विभाग लापरवाही, कांकेर पुलिस, मानवता शर्मसार, छत्तीसगढ़ खबर, कांकेर समाचार, भानुप्रतापपुर घटना, जांच कार्रवाई, कांकेर जिला प्रशासन, वायरल तस्वीर, स्वास्थ्य विभाग जांच, अपराध समाचार, जनचेतना, कांकेर ब्रेकिंग न्यूज

नवजात के शव को कुत्ते ने नोचने की तस्वीर वायरल होने से मचा इलाके में मची हड़कंप

कांकेर:- जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक कुत्ता नवजात बच्चे के शव को नोचकर खाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस भयावह दृश्य ने पूरे नगर में सनसनी फैला दी है और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना अंतागढ़-भानुप्रतापपुर मार्ग के सुभाष पारा वार्ड की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 1 बजे के आसपास एक कुत्ता नवजात के शव को सड़क किनारे लाकर नोचते हुए खा रहा था। किसी स्थानीय व्यक्ति ने यह दृश्य अपने मोबाइल में कैद कर लिया और दोपहर में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के माध्यम से मिली है। पुलिस ने कहा कि वर्तमान में घटना की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच उपरांत ही स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर जिले में अवैध गर्भपात के मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और निजी स्तर पर संचालित अवैध गर्भपात केंद्रों पर निगरानी की कमी से ऐसी अमानवीय घटनाएं सामने आ रही हैं।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क....बदले ठिकाने... बदला पूरा सिस्टम? चनार, चोरिया और कोकपुर की चर्चा....हर दिन लाखों के दांव की चर्चा कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल....अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार #NarharpurNews #KankerPolice #Chanar #Choriya #Kokpur #NorthBastar #CGBreaking #LocalCrime #GroundZero #CrimeInvestigation

नरहरपुर इलाके में सक्रिय हुआ लाखों का जुए का नेटवर्क?

नए ठिकाने, हाईटेक सिस्टम और कथित संरक्षण पर उठने लगे सवाल Follow Us कांकेर:- जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *