Breaking News
उजड़ा पार्क फिर हुआ जिंदा!....जन सहयोग की पहल कचरे से खेल का मैदान....बदलाव की मिसाल #Kanker #CleanCity #SocialWork #Inspiration #Change
उजड़ा पार्क फिर हुआ जिंदा!....जन सहयोग की पहल कचरे से खेल का मैदान....बदलाव की मिसाल #Kanker #CleanCity #SocialWork #Inspiration #Change

चिल्ड्रन्स पार्क के जीर्णोद्धार के लिए आगे आई ‘जन सहयोग’, स्वच्छता अभियान से बदली तस्वीर

कांकेर:- शहर में सामाजिक सरोकार की एक सकारात्मक पहल सामने आई है अलबेला पारा स्थित चिल्ड्रन्स पार्क, जो वर्षों से उपेक्षा और अव्यवस्था का शिकार था, उसके जीर्णोद्धार के लिए जन सहयोग संस्था ने कमान संभाल ली है।

स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों से पार्क की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने के बाद संस्था ने इसे पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया। अलबेला पारा स्थित कमल सदन के पास बने इस पार्क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि झाड़ियों, कचरे और असामाजिक गतिविधियों ने इसे पूरी तरह उजाड़ दिया था। शराब की खाली बोतलों और गंदगी के ढेर ने बच्चों के इस पार्क को खतरनाक और अनुपयोगी बना दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में जन सहयोग और भूतपूर्व सैनिक परिषद के सदस्य सुबह-सुबह मौके पर पहुंचे और साफ-सफाई अभियान शुरू किया। कई घंटों की मेहनत के बाद पार्क का बड़ा हिस्सा साफ कर लिया गया और उसे फिर से उपयोग योग्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि शेष हिस्से की सफाई भी जल्द पूरी की जाएगी, ताकि गर्मी की छुट्टियों में बच्चे यहां सुरक्षित माहौल में खेल सकें और स्थानीय नागरिक भी सुबह-शाम पार्क का उपयोग कर सकें।

इस अभियान में डॉ. श्याम देव, धर्मेंद्र देव, सागर देव, प्रवीण गुप्ता, राजेश चौहान सहित कई समाजसेवियों और स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही, अलबेला वार्ड की पार्षद उगेश्वरी उइके और अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने भी सहयोग दिया।

स्वच्छता अभियान की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक भी मौके पर पहुंचे और संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अलबेला पारा पार्क के जीर्णोद्धार की यह पहल दर्शाती है कि जब समाज और संगठन मिलकर जिम्मेदारी उठाते हैं, तो बदलाव संभव है। जन सहयोग का यह प्रयास न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाने की दिशा में कदम है, बल्कि बच्चों और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने की मिसाल भी है।

 
 
 
 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

गांधी उद्यान में जली श्रद्धा की लौ युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर अमर शहीद हेमू कालाणी को किया नमन कांकेर

अमर शहीद क्रांतिवीर हेमू कालाणी को शहादत दिवस पर कांकेर में श्रद्धांजलि

गांधी उद्यान में मोमबत्ती जलाकर युवाओं ने किया नमन Follow Us कांकेर:-अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *