Breaking News
कांकेर में वन विभाग का बड़ा एक्शन...नक्सलियों का गढ़ रहा कंदाडी जंगल में कार्यवाही डेढ़ लाख की अवैध लकड़ी जब्त..02 आरोपी गिरफ्तार #Kanker #ForestAction #IllegalLogging #CGNews #Breaking
कांकेर में वन विभाग का बड़ा एक्शन...नक्सलियों का गढ़ रहा कंदाडी जंगल में कार्यवाही डेढ़ लाख की अवैध लकड़ी जब्त..02 आरोपी गिरफ्तार #Kanker #ForestAction #IllegalLogging #CGNews #Breaking

नक्सलवाद खात्मे के साथ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर:-जिले में अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर अंतर्गत परलकोट रेंज के कंदाडी जंगल में उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर डेढ़ लाख रुपये मूल्य की अवैध चिरान लकड़ी जब्त की है और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर की गई। उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंदाडी जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की कटाई और चिरान का कार्य किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध चिरान लकड़ी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हाल के दिनों में उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर अवैध कटाई और परिवहन के मामलों में कार्रवाई की जा रही है, जिससे वन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है।

कंदाडी जंगल में हुई यह कार्रवाई वन संपदा की सुरक्षा के प्रति विभाग की सक्रियता को दर्शाती है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जंगलों में अवैध कटाई और तस्करी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

तपती गर्मी में ट्रैफिक जवानों को सहारा....जन सहयोग की सराहनीय पहल धूप में खड़े जवान… मदद को आगे आया समाज...दिल जीत लेने वाली तस्वीर #Humanity #Kanker #Respect #SocialWork #Chhattisgarh

भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को जन सहयोग ने पहुंचाई राहत, ठंडा पानी और जरूरी सामग्री वितरित

Follow Us कांकेर:- अप्रैल माह में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *