Breaking News
वैध उत्खनन पर शिवसेना का हमला, कांग्रेस-भाजपा पर साठगांठ का आरोप
वैध उत्खनन पर शिवसेना का हमला, कांग्रेस-भाजपा पर साठगांठ का आरोप

साल्हे गांव में वन विभाग की लोह अयस्क बिक्री पर शिवसेना नेता का गंभीर आरोप

 किसानों को मुआवज़ा और जांच की मांग

वन विभाग की लोह अयस्क बिक्री पर शिवसेना नेता का गंभीर आरोप
वन विभाग की लोह अयस्क बिक्री पर शिवसेना नेता का गंभीर आरोप

भानुप्रतापपुर:-शिवसेना नेता सुखचंद मडावी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मडावी ने कहा है कि ग्राम साल्हे में करीब 20 वर्ष पूर्व वन विभाग द्वारा जब्त किया गया लोह अयस्क कुछ किसानों की निजी जमीन पर रखा गया था। अब उस लोह अयस्क को नीलामी के ज़रिए करोड़ों रुपये में बेचा गया, लेकिन जिन किसानों की जमीन का उपयोग किया गया, उन्हें आज तक कोई किराया या मुआवजा नहीं मिला है।

आरोपों के केंद्र में पूर्व वन मंडल अधिकारी

मडावी का आरोप है कि जब इस विषय पर जानकारी के लिए भानुप्रतापपुर के पूर्व वन मंडल अधिकारी दुलेश्वर प्रसाद साहू से संपर्क किया गया, तो उन्होंने जानकारी देने में हीलाहवाली शुरू कर दी। उन्होंने दावा किया कि जप्त अयस्क में से हजारों टन लोह अयस्क को अवैध रूप से निजी कंपनियों को बेचा गया, और इस कथित हेराफेरी में पूर्व अधिकारी साहू की संलिप्तता भी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

शिवसेना की मांग

शिवसेना नेता ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस मामले में दो प्रमुख मांगें की हैं:

  1. जिन किसानों की जमीन का उपयोग हुआ, उन्हें तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए।

  2. अवैध बिक्री व भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की छवि बनी रहे।

प्रशासन से जवाब की अपेक्षा

इस मामले ने वन विभाग और प्रशासनिक प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है, और क्या मुख्यमंत्री कार्यालय से इस प्रकरण पर कोई जांच या कार्रवाई के संकेत मिलते हैं। यह मामला अब स्थानीय राजनीति से उठकर राज्य स्तर पर चर्चा का विषय बनता जा रहा है, और यदि जांच के आदेश दिए जाते हैं, तो यह छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ी कार्यवाही की दिशा में पहला कदम साबित हो सकता है।

 

 
 
 
 
 
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Prakash Thakur

प्रकाश ठाकुर, पेज 16 न्यूज़ के मुख्य संपादक हैं। एवं वर्षों से निष्पक्ष, सत्य और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित एक अनुभवी व जिम्मेदार पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी को मुंबई में बड़ा सम्मान क्रिकेट दिग्गज सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित मिला ‘इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026’ सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान की राष्ट्रीय मंच पर पहचान #Kanker #AjayPappuMotwani #IndiaBrandIcon #IndiaBrandIcon2026 #SunilGavaskar #Mumbai #SocialWork #SocialService #KankerPride #

सुनील गावस्कर के हाथों सम्मानित हुए अजय पप्पू मोटवानी

समाज सेवा के क्षेत्र में मिला इंडिया ब्रांड आइकॉन 2026 सम्मान, छत्तीसगढ़ के लिए गौरव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *